फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Some Person Set fire in Scooty at nahan, Damaged Bike.

बदमाशों ने मचाया कोहराम, स्कूटी को लगाई आग, कई बाइक तोड़े

Sun, 11 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Sun, 11 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Some Person Set fire in Scooty at nahan, Damaged Bike.

हिमाचल के नाहन शहर में वीरवार रात शरारती तत्वों ने अलग-अलग जगह दोपहिया वाहनों को काफी नुकसान पहुंचाया। एक ही रात में शरारती तत्वों ने एक स्कूटी को आग लगा दी, जबकि अन्य दो मोटरसाइकलों सहित एक बुलेट का सीट कवर फाड़ दिया। वारदातों को अंजाम देने के बाद वाहन चालक दहशत में हैं। हैरानी की बात यह है कि घर के बाहर गलियों में पार्क किए गए वाहन भी सुरक्षित नहीं हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शहर के हरिपुर मुहल्ला में देर रात शरारती तत्वों ने एक स्कूटी को आग के हवाले कर दिया। यह स्कूटी आईपीएच विभाग नाहन में कार्यरत सुपरवाइजर अब्दुल मजीद की बताई जा रही है। स्कूटी मालिक ने इसकी शिकायत गुन्नू पुलिस चौकी में दर्ज करवाई है। अब्दुल मजीद ने बताया कि उन्होंने रोजाना की तरह लालटेन चौक के समीप गली में घर के बाहर अपना दोपहिया वाहन खड़ा किया था।
विज्ञापन


देर रात अज्ञात लोगों ने स्कूटी में आग लगा दी। रात्रि करीब सवा दो बजे जब स्कूटी में आग भड़की तो पड़ोसी और परिवार के लोग बाहर आए। इसके बाद उन्होंने पानी डालकर आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। इसके अलावा शरारती तत्वों ने रानीताल के समीप विक्रमबाग के पूर्व प्रधान राजीव चौहान की बाइक की सीट कवर फाड़ने के अलावा चारों इंडीकेटर भी तोड़ डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सीएमओ ऑफिस के निकट मुजाहिर खान और सोहेल आजम की बुलेट तथा बाइक के सीट कवर फाड़ दिए। ऐेसे में वाहन मालिकों के सामने अब पार्किंग को लेकर भी दिक्कतें खड़ी हो गई हैं। उधर, गुन्नूघाट पुलिस चौकी के प्रभारी मदन सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी को मिली शिकायतों के बाद मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शरारती तत्वों के खिलाफ  आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


शहर में पहले ही चुनिंदा पार्किंग
नाहन शहर में दिन प्रतिदिन वाहनों की संख्या बढ़ रही है। इसके मुकाबले शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। लोगों के वाहन सड़कों के किनारे रात भर पार्क रहते हैं। वहीं, दोपहिया वाहन अधिकतर लोग घरों के बाहर ही खड़े करते हैं। शहर में चर्चाएं हैं कि ऐसी वारदातों के बाद वाहनों को कहां पार्क किया जाए, जिससे उनके वाहन सुरक्षित रह सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed