शिमला बसस्टैंड पर लूट, शराब पिलाकर युवक को लूटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला न्यू आईएसबीटी में एक बार फिर लोगों से लूटपाट करने वाली गैंग के सक्रिय होने की खबर है। शातिर नेपाल मूल के लोगों को ही अपना शिकार बनाते हैं। शुक्रवार को ऐसा ही एक मामला आईजीएमसी में आया। नेपाली के बयान से साफ हो गया है कि गैंग सक्रिय हो चुकी है।
आशंका जताई जा रही है कि यह गैंग नेपालियों की ही है। नेपाल का रहने वाला जगत साईं (24) बुधवार 27 जुलाई को आईएसबीटी पहुंचा। यहां से नेपाल के लिए बस पकड़नी थी। युवक अपने साथ जरूरी दस्तावेज और 25 हजार कैश साथ लेकर जा रहा था।
युवक की मुलाकात इस दौरान दूसरे नेपालियों से हो गई। इन्होंने इससे कहा कि उसकी बस यहां से नहीं, सोलन से मिलेगी। तब तक कुछ मजा किया जाए। इस दौरान सभी लोगों ने शराब पी ली। फिर कुछ बहस शुरू हो गई। मामला तूल पकड़ने पर बात मारपीट तक पहुंच गई।
गैंग युवक को अधमरा छोड़कर वहां से नौ दो ग्यारह हो गई। युवक दो दिन तक बेहोश रहा। युवक के घर से बार- बार फोन आ रहे थे। जबकि इसके साथी युवक के घर लौटने की बातें कर रहे थे।
ज्यादा जोर देने पर जब नेपाली युवक की साथियों ने खोजबीन की तो उसे आईएसबीटी के समीप बेहोशी की हालत में पाया गया। साथियों ने युवक को गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत आईजीएमसी उपचार के लिए लाया।
दो नेपालियों का हो चुका है कत्ल
इनके निशाने पर वह नेपाली होते हैं जो जिला शिमला में कुछ महीने मेहनत मजदूरी कर नेपाल लौट रहे होते हैं। बस स्टैंड के आसपास गैंग मंडराती रहती है। लोगों को विश्वास में लेते हैं और शराब इत्यादि का ऑफर देते है। इसमें कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें पिला देते है। उसके बाद उसका सारा पैसा छीनकर भाग जाते है। अब तक आईएसबीटी में इसी तरह के मामले में दो नेपालियों काकत्ल हो चुका है।
युवक की हालत स्थिर
युवक को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया है। इसे उपचार दिया जा रहा है। अभी उसकी हालत स्थिर है, उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। - डॉ. रमेश चंद, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, आईजीएमसी
मोबाइल लेकर फरार
युवक को नशे के सेवन के बाद मोबाइल तथा जरूरी दस्तावेज तक चुरा लिए गए हैं। अभी तक लूटपाट करने वालों का का कोई सुराग नहीं लग सका है।