{"_id":"57aaadf84f1c1b2b12ee56ee","slug":"some-person-robb-a-shopkeeper-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दोस्ती की फिर नशीली मिठाई खिलाकर लूटा दुकानदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले दोस्ती की फिर नशीली मिठाई खिलाकर लूटा दुकानदार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 10 Aug 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला की सब्जी मंडी में फलों का छाबा लगाने वाले एक तहबाजारी के साथ ठगी का मामला सामने आया है। मिठाई में बेहोशी की दवा मिलाकर सहारनपुर के रहने वाले इस शख्स से लुटेरे हजारों की नगदी और मोबाइल फोन लूट कर ले गए।
विज्ञापन
आरोपी लुटेरों ने पीड़ित से पहले दोस्ती की और उस के बाद उसे लूट लिया। थाना पुलिस सदर में लिखाई रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद इखलाक शिमला सब्जी मंडी में रेहड़ी में फल बेचता है। सहारनपुर के ही रहने वाले दो व्यक्ति उसके पास आए और उसके साथ बात करने लगे।
विज्ञापन
कुछ देर बाद पीड़ित उन दोनों के साथ बीड़ी पीने चला गया और जब वह बीड़ी पी रहे थे तो उन दोनों ने पीड़ित को बेहोशी की दवा मिठाई में मिलाकर खाने को दे दी। पीड़ित ने जैसे ही मिठाई खाई वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
उसके बाद पीड़ित की जब आंखें खुली तो उसने अपने आप को पीजीआई चंडीगढ़ में पाया। जब उसने अपनी जेबें देखी तो उसका मोबाइल और पैसे गायब थे। पुलिस थाना सदर ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।