फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   some person beat revenue officers at mandi.

निशानदेही करने गए पटवारी से हाथापाई, दांत तोड़ा

Thu, 13 Nov 2014 10:31 PM IST
Updated Thu, 13 Nov 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
some person beat revenue officers at mandi.

निशानदेही के लिए गए पटवारी की बेरहमी से पिटाई की गई। हाथापाई में पटवारी का दांत तक टूट गया। मामला हिमाचल के जिला मंडी का है। यहां साथ लगते नेला गांव में वीरवार को निशानदेही करने गए राजस्व अधिकारियों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी।

विज्ञापन


इससे पटवारी का एक दांत टूट गया। पुलिस ने मारपीट में घायल राजस्व अधिकारियों का मेडिकल करवा कर मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक मंडी से शिकायत की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वीरवार को पटवारी केहर सिंह और नायब तहसीलदार गोपाल सिंह कटारिया निशानदेही करने के लिए नेला गांव गए थे। निशानदेही को लेकर कुछ लोग राजस्व अधिकारियों के साथ उलझने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहासुनी के बाद की हाथापाई

some person beat revenue officers at mandi.

कहासुनी बढ़ने पर नायब तहसीलदार और पटवारी के साथ मारपीट कर दी, जिससे पटवारी का एक दांत टूट गया। सूचना मिलते ही सदर पुलिस ने मौके पहुंची और मामले को शांत किया। पुलिस ने मारपीट में घायल पटवारी केहर सिंह व नायब तहसील गोपाल सिंह का जोनल अस्पताल में मेडिकल करवाया कर मारपीट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

वहीं नेला गांव निवासी चेत राम ने पुलिस अधीक्षक मंडी को लिखित शिकायत दी। जिसमें आरोप लगाया कि पटवारी उनकी जमीन के साथ छेड़छाड़ कर रहा था और जमीन से बेदखल करने की धमकी दी जा रही थी। चेत राम ने मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

केस दर्ज करवाया है

some person beat revenue officers at mandi.

"घटना की सूचना मिली है। इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया है। निशानदेही पर जाने वाली विभागीय टीम को सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। इस मामले को तीन माह के भीतर निपटा कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।" -अजय पराशर, तहसीलदार सदर एवं मीडिया प्रभारी, राजस्व अधिकारी संघ

"नायब तहसीलदार की शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। दूसरे पक्ष की शिकायत मिली है। जिस पर छानबीन की जा रही है।" -संजीव सूद, सदर थाना प्रभारी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed