फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sold property sell again, cheating case at parvanoo.

बिकी हुई प्रॉपर्टी का फिर किया सौदा, ऐंठ लिए 25 लाख

Sat, 12 Dec 2015 10:40 AM IST
Updated Sat, 12 Dec 2015 10:40 AM IST
विज्ञापन
sold property sell again, cheating case at parvanoo.

यदि आप भी प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना लें तो जरा संभल जाएं। प्रॉपर्टी डील के बीच धोखाधड़ी का ये मामला जानने के बाद आप भी अलर्ट हो जाएं। ठगी का यह मामला हिमाचल के सोलन में सामने आया है। यहां बैंक द्वारा बेची जा चुकी जब्त प्रॉपर्टी का 3.80 करोड़ में सौदा करने और बाद में 25 लाख का बयाना हड़पने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


परवाणू पुलिस ने पंचकूला की एक दंपति व उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। परवाणू के सेक्टर पांच स्थित एक उद्यमी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार सेक्टर 5 स्थित दवाई निर्माता कंपनी के मालिक सुशील गोयल का कहना है कि बद्दी के किशनपुरा स्थित एक फार्मा उद्योग का सौदा उसके मालिक पंचकूला निवासी केके मिड्डा, सत्य मिड्डा व उनके पुत्र राजीव मिड्डा से 03.80 करोड़ में किया था।
विज्ञापन

सच्चाई सामने आई तो रह गए दंग

sold property sell again, cheating case at parvanoo.

इसका बतौर बयाना उन्होंने 25 लाख रुपये अदा भी कर दिया, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि उक्त संपत्ति न केवल बैंक ने अपने कब्जे में ले रखी है, बल्कि उसे बैंक द्वारा आगे बेच भी दिया गया है। बेचने वालों ने इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी और पैसा भी ऐंठ लिया।

मार्च 2014 में बेची थी संपत्ति
शिकायती पत्र में पुलिस को दी जानकारी में बताया गया कि बैंक द्वारा उक्त संपत्ति मार्च 2014 में ही बेच दी गई थी, जबकि उनके साथ-साथ मिड्डा परिवार ने सौदा 21 जुलाई 2014 में किया, जो उनके साथ सरेआम धोखाधड़ी है। सुशील कुमार गोयल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी पुष्टि डीएसपी प्रमोद चौहान ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed