{"_id":"58cd36334f1c1b947d32a2de","slug":"solan-police-arrest-three-accused-in-girl-nude-video-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, 3 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, 3 आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Sun, 19 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सोलन में स्कूल छात्रा के अश्लील वीडियो के वायरल होने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। अभी इस मामले में दो अन्य लड़कों की तलाश जारी है। शिमला से हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
इस वीडियो में कोई टेंपरिंग आदि तो नहीं हुई है, पुलिस इस मामले की जांच भी कर रही है। मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि एसपी अंजुम आरा ने की है। यह वीडियो दो पार्ट में बनाया गया है। पहले पार्ट में सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में स्कूली छात्रा एक युवक के साथ संदिग्ध अवस्था में दिखाई गई है।
विज्ञापन
वहीं दूसरे पार्ट में कुछ अन्य युवक छिपकर वीडियो बना रहे हैं और बाद में लड़के कथित छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते भी नजर आ रहे हैं। इस मामले को लेकर हालांकि सोलन में किसी तरह का मामला दर्ज नहीं हुआ था लेकिन शिमला पुलिस ने शुक्रवार को सोलन पुलिस को जांच करने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
इसके बाद ही सोलन पुलिस ने अपने स्तर पर इसकी जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि इस मामले को लेकर अभी पीड़ित पक्ष की तरफ से भी कोई शिकायत सामने नहीं आई है। लेकिन शिमला पुलिस के पास दर्ज एक शिकायत के आधार पर ही यह कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि इसमें अभी कुछ और लड़कों की गिरफ्तारी हो सकती है।