फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   six people died in road accdent in himachal

हिमाचल: अलग-अलग हादसों में 6 लोगों की मौत

Wed, 24 Dec 2014 05:49 PM IST
Updated Wed, 24 Dec 2014 05:49 PM IST
विज्ञापन
six people died in road accdent in himachal

जिला ऊना के गांव तनोह में एक बाइक अचानक सामने आए घोड़े से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, हादसे में घोड़े ने भी दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान ननावीं निवासी विपिन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक तरखानका निवासी विपिन कुमार मंगलवार सुबह बाइक पर लठियाणी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान तनोह के पास उसकी बाइक अचानक सड़क में आए एक घोड़े से जा टकराई। हादसे में विपिन कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे फौरन बंगाणा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी एवं एक वर्ष का बेटा छोड़ गया है।
विज्ञापन


इस घटना से जहां विपिन की पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं धुंधला पंचायत में विपिन की मौत से मातम छाया हुआ है। घोड़े के मालिक का भी फिलहाल कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस भी इस जांच में जुटी हुई है कि आखिर घोड़ा किसका था। उधर, बंगाणा थाना प्रभारी बिन्नी मिन्हास ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार ने दी फौरी राहत

विपिन दिहाड़ी लगाकर अपने परिवार को पालन-पोषण करता था। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर परिवार को पांच हजार रुपये फौरी राहत के रूप में दी।

सड़क से 50 फुट नीचे लुढ़की कार

six people died in road accdent in himachal

कुल्लू में आउटर सराज आनी के कोटलू के पास एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में राजेश कुमार ने कहा कि 22 दिसंबर की रात को कोटूल के पास एक कार सड़क से नीचे करीब 50 फुट खाई में जा गिरी है।

उन्होंने बताया कि कार में चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी सवार था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई है। शर्मा ने कहा कि हादसे में ब्रेसतु राम (53) पुत्र कालू राम निवासी ओलवा तथा जय सिंह (40) निवासी कंडागही की मौत हुई है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने मृतक दोनों लोगों का पोस्टमार्टम करवा कर शवों को परिजनों के हवाले कर दिया है। उधर, इस दर्दनाक हादसे को लेकर क्षेत्र में मातम का माहौल है तथा मृतक लोगों के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। स्थानीय विधायक खूब राम आनंद ने हादसे को लेकर गहरा दुख प्रकट किया है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को फौरी राहत प्रदान की गई है।

नालागढ़ में दो लोगों को मौत

six people died in road accdent in himachal

नालागढ़ क्षेत्र में दो विभिन्न घटनाओं में दो लोगों को मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस के अनुसार इन दोनों घटनाओं का मंगलवार सुबह ही पता चला। साई निवासी पवन कुमार (26) बागवानियां मे सब्जी की दुकान चलाता था।

माता-पिता के मरने के बाद पवन अपने चाचा के लड़के राजेंद्र के साथ रहता था। पहले वह हर रोज साई से बागवानियां में अपनी सब्जी की दुकान चलाता था, लेकिन पिछले पंद्रह दिनों से वह बागवानियां में ही रह रहा था। मंगलवार सुबह जब उसने अपनी दुकान नहीं खोली तो साथ लगते दुकानदारों ने शटर उठा कर देखा तो पवन छत में लगी लोहे की कुंडी में लटका हुआ था।

दुकानदारों ने इसकी सूचना नालागढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पवन कुमार की दुकान में रखे एक रजिस्टर से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि वह अपनी मर्जी को मौत को गले लगा रहा है। पवन कुमार का भाई आर्मी में तैनात है, जिसे सूचित कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को चचेरे भाई राजेंद्र के सुपुर्द कर दिया है।

पीट-पीट कर मार डाला व्यक्ति

six people died in road accdent in himachal

चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी में नशे में धुत्त दो लोगों ने एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर डाली। बाद में घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पांगी में पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 व 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। भीम सेन पुत्र सीता राम गांव पुर्थी तहसील पांगी ने पुलिस को बताया कि नानक चंद पुत्र जन्नत राम गांव पुर्थी पांगी उनके पास मिस्त्री का काम करने आया था।

18 दिसंबर की रात को रविंद्र प्रसाद व शंकर लाल ने रात को नानक चंद के साथ मिलकर शराब पी और इसके बाद किसी बात को लेकर इनमें झगड़ा शुरू हो गया। बाद में रविंद्र व शंकर ने मिलकर नानक चंद की पिटाई की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग घायल नानक चंद को किलाड़ अस्पताल ले गए। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायल को टांडा रेफर कर दिया, लेकिन बीच रास्ते में ही नानक चंद की मौत हो गई। उधर, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

इस मामले की पुष्टि एसपी चंबा डीके चौधरी ने की है। उन्होंने कहा कि मामला काफी संगीन है और इसकी जांच की जा रही है। उधर, नालागढ़ के मिसी ग्राउंड में खड़ा एक ट्रक का क्लीनर ट्रक में मरा हुआ मिला। पंजाब के रोपड़ जिले के नंगल क्षेत्र के दरोली गांव का रहने वाला जसविंद्र पुत्र गुरदिता नालागढ़ ट्रक यूनियन का ट्रक एचपी 12डी-3905 में तैनात था।

ट्रक के मालिक ने बताया कि वह नशे का आदी था। शाम को वह ट्रक में सो गया था, लेकिन सुबह जब वह नहीं जागा तो पाया कि वह ट्रक में मरा हुआ था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एसपी जी शिवा कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed