{"_id":"5b923943867a557f6d0aefe9","slug":"six-month-old-baby-girl-dead-body-found-in-kullu-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में बैंच पर कंबल में मिला 6 माह की बच्ची का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल में बैंच पर कंबल में मिला 6 माह की बच्ची का शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 07 Sep 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की दूसरी मंजिल में नवजात का शव मिला है। करीब छह से सात माह की बच्ची को अस्पताल की माइनर ओटी के कमरा नंबर- 224 के बाहर गैलरी में लगे बैंच पर रखा गया था। मृत नवजात को एक कंबल में लपेटकर रखा गया था।
विज्ञापन
सुबह करीब नौ बजे अस्पताल के सफाई कर्मचारी ने इसे देखा। कर्मचारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल की अगुवाई में पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। नवजात की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगा।
विज्ञापन
पुलिस अस्पताल में लगे करीब आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालने में जुट गई है। अभी तक घटना को लेकर कोई सबूत पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस को अंदेशा है कि नवजात बच्ची के शव को बुधवार रात को रखा गया होगा।
अस्पताल रजिस्टर में बच्ची के जन्म होने का कोई प्रमाण नहीं मिला है। बावजूद पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। एएसपी राज कुमार चंदेल ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज किया है। नवजात बच्ची का डीएनए सैंपल भी लिए गए हैं।