फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Six Accused arrested in Kotkhai rape and Murder case.

10वीं की छात्रा से हैवानियत कर हत्या करने वाले छह दरिंदे गिरफ्तार

Fri, 14 Jul 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 14 Jul 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
Six Accused arrested in Kotkhai rape and Murder case.

‌शिमला के कोटखाई में दसवीं की छात्रा से दुराचार कर उसे मौत के घाट उतारने वाले आरोपी युवक पकड़े गए हैं। हिमाचल पुलिस ने छह आरोपियों को शिमला के कोटखाई से गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान कोटखाई निवासी आशीष चौहान, राजेंद्र सिंह राजू, गढ़वाल निवासी सुभाष और दीपक उर्फ दीपू, नेपाल निवासी सूरज व लोकजन के तौर पर हुई है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। इनमें से पांच युवकों ने छात्रा से दुराचार किया है जबकि आशीष चौहान सब कुछ जानते हुए भी पुलिस को गुमराह कर रहा था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। डीजीपी सोमेश गोयल ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत है और इनसे गहन पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने कबूला ऐसे अंजाम दी थी पूरी वारदात

Six Accused arrested in Kotkhai rape and Murder case.

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार बुधवार को पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। उसने इस मामले की गुत्‍थी सुलझाने में अहम मदद की।

बताया कि यह छात्रा कई बार राजेंद्र सिंह उर्फ राजू की गाड़ी में लिफ्ट लेती थी। वारदात वाले दिन भी यह इसकी गाड़ी में देखी गई।

तीन युवकों ने की छात्रा से दरिंदगी

Six Accused arrested in Kotkhai rape and Murder case.

पुलिस के अनुसार आरोपी राजेंद्र कुमार स्प्रे करने वाली मशीन लेकर कहीं जा रहा था। इसके साथ चार और दोस्त भी थे। इसी दौरान इसने छात्रा को देख लिया। गाड़ी रोककर अपने साथ लिफ्ट देने की बात की।

वहीं, छात्रा भी इसे पहले से जानती थी तो इसके साथ बैठ गई। राजेंद्र ने पिकअप गाड़ी में आगे बैठे दोनों दोस्तों को भी पीछे बैठने को कहा जबकि छात्रा को अपने पास आगे बिठा लिया। 

सुनसान इलाके में रोकी गाड़ी, छात्रा को घसीटा

Six Accused arrested in Kotkhai rape and Murder case.

पूछताछ में युवकों ने कबूल किया कि उन्होंने एक सुनसान जगह पर गाड़ी को रोक दिया। फिर पांचों गाड़ी से नीचे उतर गए। ‌थोड़ी दूर आगे जाकर आपस में बात की कि ये फायदा उठाने का अच्छा मौका है।

प्लान बनाने के बाद पांचों ने जबरदस्ती छात्रा को गाड़ी से घसीटकर बाहर निकाल लिया। इससे छात्रा के कपड़े तक फट गए। मगर दरिंदों ने कोई रहम नहीं किया। इसके बाद इसका मुंह दबाकर सड़क के पास जंगल में ले गए। 

बारी बार किया छात्रा से दुराचार

Six Accused arrested in Kotkhai rape and Murder case.

जांच में आरोपियों ने बताया कि जंगल में बारी बारी पांचों युवकों ने उसके साथ दुराचार किया। छात्रा रहम की भीख मांगती रही। मगर आरोपी नहीं माने। इसी दौरान उसका गला तक आरोपियों ने दबा डाला। इससे उसकी मौत हो गई।

आरोपी यहीं उसे फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने कॉल डिटेल और पूछताछ के जरिए इनका सुराग लगाया। पुलिस बाकी आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। सभी को पुलिस रिमांड के लिए पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed