फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla rape case brain mapping of five accused

शिमला रेप केस: ब्रेन मैपिंग में पांचों आरोपियों ने उगले राज, खुलासा जल्द

Mon, 02 Oct 2017 02:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 02 Oct 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
shimla rape case brain mapping of five accused

कोटखाई में गुड़िया के साथ दुराचार और हत्या मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों की ब्रेन मैपिंग हो गई है। अब इन आरोपियों को गांधीनगर से शिमला लाया गया है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई राज उगले हैं। 11 अक्तूबर को मामले पर हाईकोर्ट में सीबीआई स्टेटस रिपोर्ट जमा करवाएगी। 

विज्ञापन


हलाइला से भी सीबीआई की टीम शिमला लौट आई है। टीम ने हलाइला में 29 लोगों के ब्लड सैंपल जुटाए हैं। इसमें 3 रसूखदार भी हैं, जिनके पहले सोशल मीडिया में फोटो वायरल हुए थे।
विज्ञापन


अन्यों में नेपाली और चिरानी शामिल हैं। सूत्र बताते है कि शनिवार रात दुराचार और हत्याकांड के आरोपियों को कंडा जेल पहुंचाया गया।

दो बार महासू स्कूल पहुंची टीम

shimla rape case brain mapping of five accused
सीबीआई टीम के एसपी एसएस गुरुम, डीएसपी सीमा पाहूजा, एएसपी आरके सेठी।

रात 11 बजे सीबीआई के तीन सदस्यों के साथ इन आरोपियों को लाया गया। अभी तक गुड़िया के साथ हुए दुराचार और हत्या का मामला नहीं सुलझ पाया है।

सीबीआई की टीम लगातार हलाइला के चक्कर काट रही है। एक के बाद एक लोगों के ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों से भी बार-बार इसकी पूछताछ की जा रही है।

गुड़िया मामले में दो बार सीबीआई की टीम महासू स्कूल पहुंची जहां गुड़िया पढ़ती थी। गुड़िया मामले में कहीं से सुराग मिल सके, इसके चलते छात्रों और स्कूल अध्यापकों से बातचीत की जा रही है। परिजनों से भी करीब पांच बार पूछताछ हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed