फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla police solved Gumma ATM theft case.

जेल में रची साजिश, एटीएम उखाड़कर निकाले पैसे, फिर पानी में फेंका

Mon, 20 Jun 2016 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 20 Jun 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
Shimla police solved Gumma ATM theft case.
शिमला के गुम्मा- कोटखाई से स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।

शिमला के गुम्मा- कोटखाई से स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। एटीएम उखाड़ कर ले जाने वाले दो आरोपियों को नालागढ़ के रामशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान बाबूराम निवासी रामशहर और राजकुमार निवासी मुरादाबाद के तौर पर हुई है। इनका तीसरा साथी अभी फरार है। वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है। एटीएम को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जंदू पुल से बरामद किया है।
विज्ञापन


इसमें से पैसा निकालने के बाद आरोपियों ने इसे गहरे पानी में फेंक दिया था। गोताखोरों और जेसीबी की मदद से एटीएम को पानी से निकाला गया अब उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। वीरवार शाम को आरोपियों के बारे में शिमला पुलिस को सूचना मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने कबूला कैसे अंजाम दी थी वारदात

Shimla police solved Gumma ATM theft case.
एएसपी सिटी भजन देव नेगी - फोटो : अमर उजाला

इस पर एएसपी सिटी टीम के साथ आरोपियों की तलाश में नालागढ़ की तरफ निकल गए। मामले के मुख्य आरोपी बाबूराम के गिरफ्त में आने के बाद उसने अपने दो साथियों के नाम भी उगल दिए। बाबूराम पर करीब 35 आपराधिक मामले चल रहे हैं।

कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। आरोपी ने बताया कि वह ऐसे एटीएम को निशाना बनाते हैं जहां सिक्योरिटी गार्ड न हो और एटीएम भीड़ भाड़ वाले इलाके में न हो वहां से एटीएम को उखाड़ ले जाना आसान रहता है।

आरोपी ने बताया कि एटीएम को चोरी कर लेने के बाद वह नालागढ़ ले आए और यहां को एटीएम से उन्हें केवल 15 हजार 700 रुपये मिले। इस पैसे को आपस में बांट कर एटीएम को गहरे पानी में फेंक दिया था। आरोपी की ही निशानदेही के आधार पर पानी से एटीएम को निकाल दिया गया है। पुलिस अब तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

कहीं पुलिस को गुमराह तो नहीं कर रहे शातिर

Shimla police solved Gumma ATM theft case.
पुलिस का कहना है कि इस बात का खुलासा फोरेंसिक जांच के बाद ही हो पाएगा। - फोटो : Demo pic

एसबीआई की ओर से पुलिस को दिए गए बयान में कहा गया है कि एटीएम में 4 लाख 13 हजार रुपये थे जबकि आरोपी एटीएम में 15 हजार होने की बात कर रहे हैं। ऐसे में लाखों की वह रकम कहां गुम हो गई है। क्या आरोपी पुलिस को गुमराह कर रहे हैं या फिर कुछ और गड़बड़झाला है।

पुलिस हर पहलू पर तफ्तीश कर रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि एटीएम में ही शेष रकम मिल सकती है या फिर एटीएम को तोड़ने के दौरान रुपये नष्ट हो गए हों। पुलिस का कहना है कि इस बात का खुलासा फोरेंसिक जांच के बाद ही हो पाएगा।

जेल में बनी एटीएम चोरी की प्लानिंग

Shimla police solved Gumma ATM theft case.
मुख्य आरोपी बाबूराम ने बताया कि उन तीनों की दोस्ती जेल में हुई है। वहीं पर उन्होंने एटीएम चोरी की योजना बनाई - फोटो : Demo pic

मुख्य आरोपी बाबूराम ने बताया कि उन तीनों की दोस्ती जेल में हुई है। वहीं पर उन्होंने एटीएम चोरी के योजना बनाई इसके अलावा बाबूराम ने बताया कि शिमला के कई कुख्यात आरोपियों के साथ भी उनका गठजोड़ रहा है और कई वारदातों में मिल कर अंजाम भी दिया है।

आरोपी कह रहे, 15 हजार मिले : नेगी
एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि चोरी के आरोपी का संबंध नालागढ़ से है। इस पर वह टीम के साथ नालागढ़ पहुंच गए और मुख्य आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया

एटीएम को भी गहरे पानी से बरामद कर लिया गया है। शुरूआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एटीएम से उन्हें करीब 15 हजार ही मिले हैं। एटीएम को जांच के लिए फोरेंसिक भेजा जा रहा है उसी के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।  

एसपी ने थपथपाई टीम की पीठ
एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने एटीएम चोरी मामले को समय रहते सुलझाने और आरोपियों की गिरफ्तारी पर टीम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देकर उनकी हौसलाअफजाई की है। एसपी शिमला ने कहा कि टीम के प्रयासों और रात दिन की मेहनत से यह संभव हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed