{"_id":"60f85235df66561e2a68bab5","slug":"shimla-police-registered-fir-in-the-case-in-fake-complaint-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: फर्जी शिकायत पत्र में मामले में पुलिस ने दर्ज की एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिमला: फर्जी शिकायत पत्र में मामले में पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
Thu, 22 Jul 2021 11:48 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:48 AM IST
सार
यह फर्जी पत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ फर्जी फार्मा ड्रग एसोसिएशन की ओर से जारी किया गया है। हालांकि, पत्र के सामने आने के बाद एसोसिएशन ने इससे साफ इंकार करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अफसर की ओर से इस संबंध में थाना सदर में मुकदमा दर्ज करवाया दिया है।
विज्ञापन
एफआईआर( सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी अफसर के खिलाफ कुछ रोज पहले जारी हुए फर्जी शिकायत पत्र मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पत्र में अफसर के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। उनके पारिवारिक सदस्य के बारे में अनगर्ल बातों का उल्लेख किया है। फर्जी पत्र में मुख्यमंत्री तक के नाम का जिक्र है। यह फर्जी पत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ फर्जी फार्मा ड्रग एसोसिएशन की ओर से जारी किया गया है। हालांकि, पत्र के सामने आने के बाद एसोसिएशन ने इससे साफ इंकार करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
अफसर की ओर से इस संबंध में थाना सदर में मुकदमा दर्ज करवाया दिया है। पुलिस को दी शिकायत कहा गया है कि बद्दी बरोटीवाला, नालागढ़, फार्मा एंड ड्रग एसोसिएशन के नाम पर एक जाली और मनगढ़ंत पत्र प्रसारित किया गया है। जिसमें उन पर और उनके परिवार पर कुछ झूठे आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुनियोजित तरीके से साजिश रचने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह फर्जी पत्र किसने सर्कुलेट किया और किस-किस माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है। इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस कह रही है कि इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले भी जारी हो चुके हैं कई फर्जी पत्र
इससे पहले भी कई तरह के फर्जी पत्र जारी होते रहे हैं। सरकार के एक मंत्री और एक महिला नेता के खिलाफ भी फर्जी पत्र जारी हुआ था। पत्र किसने जारी किया आज तक पता नहीं चल पाया। मुख्यमंत्री को बदनाम करने के लिए पहले भी इस तरह के फर्जी पत्र जारी हुए, लेकिन इसे लिखने वाले का पता नहीं चल सका। हालांकि इस वाले पत्र की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच गई है।
विज्ञापन