{"_id":"579995ca4f1c1bf62e21e685","slug":"shimla-police-misbehave-with-tv-journalist","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसवाले की दादागिरी, कवरेज के दौरान पत्रकार से हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसवाले की दादागिरी, कवरेज के दौरान पत्रकार से हाथापाई
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 28 Jul 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला पुलिस के एक कर्मचारी की सरेआम दादागिरी देखने को मिली। कवरेज कर रहे एक टीवी के पत्रकार से अभद्र व्यवहार करने के बाद पुलिसकर्मी ने हाथापाई तक कर डाली। सरेआम हुई इस घटना से हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन
राजधानी शिमला में एक टीवी चैनल के लिए काम करने वाले पत्रकार देवेंद्र हेटा से पुलिस के दुर्व्यवहार के मामले में शिमला प्रेस क्लब के सदस्यों ने डीसी शिमला से शिकायत की है। आरोप है कि शिमला पुलिस ने एक मामले की कवरेज के दौरान पत्रकार के साथ अभद्रता व हाथापाई की।
विज्ञापन
पत्रकारों की शिकायत पर डीसी शिमला रोहन ठाकुर ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच ने शिमला में कार्यरत पत्रकार देवेंद्र हेटा पर पुलिस कर्मी के हमले को स्वतंत्र पत्रकारिता पर हमला बताया है।
विज्ञापन
मंच के प्रदेशाध्यक्ष पवन आश्री और महासचिव बाबूराम तुषार ने कहा कि ऐसे मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहले ही भारत सरकार और सभी प्रांतीय सरकारों को कड़े निर्देश जारी कर चुका है कि पत्रकार भीड़ का हिस्सा नहीं है। ऐसे में शिमला पुलिस का व्यवहार स्वतंत्र पत्रकारिता का गला घोंटना है।