{"_id":"56f9f8884f1c1be61ef003fd","slug":"shimla-police-investigation-in-charas-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस खंगालेगी चरस तस्कर के बैंक अकाउंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस खंगालेगी चरस तस्कर के बैंक अकाउंट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 30 Mar 2016 08:38 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए ड्रग कारोबार के आरोपी दीप राम के सभी बैंक खातों को फ्रीज करवा दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला में टुटू के ड्रग कारोबारी की गिरफ्तारी के मामले में पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए ड्रग कारोबार के आरोपी दीप राम के सभी बैंक खातों को फ्रीज करवा दिया है। इसके साथ ही उसके खातों में हुए लेन देने से संबंधित पूरा ब्योरा संबंधित बैंक प्रबंधन से मांगा है। पुलिस अब यह पता लगाएगी कि आरोपी के बैंक खातों में कब कैसे और कहां से लेनदेन हुआ है, कितना लेनदेन हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने टुटू के दिव्य नगर में छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से बरामद किए बैंक खातों के दस्तावेजों और अब तक की गई पूछताछ के बाद बैंक खातों को ब्योरा जुटाया। एएसपी भजन नेगी ने बताया कि आरोपी की पूरी चल अचल संपत्ति की जांच की जा रही है। बैंक के लेनदेन को जांचने के साथ जगह जमीन मकान आदि के दस्तावेजों और संपति की जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात को टुटू के दिव्य नगर में छापेमारी कर आरोपी दीप राम के घर से आठ आठ किलो चरस और अफीम पकड़ी थी, इस दौरान घर से अन्य दस्तावेज, दस मोबाइल सिमकार्ड सहित अन्य सामग्री भी पकड़ी थी। शनिवार को शिमला पुलिस ने ड्रग्स कारोबार के आरोपी दीप राम को सोलन क्षेत्र से गिरफ्तार किया, वहीं जांच को आगे बढ़ाते हुए, पुलिस टीम शनिवार रात को ही जुब्बल से अफीम सप्लायर को एक किलो दो सौ ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन