फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla police interrogation sex racket girls.

सेक्स रैकेट में पकड़ी गई युवती ने किए बड़े खुलासे

Thu, 24 Dec 2015 12:20 PM IST
Updated Thu, 24 Dec 2015 12:20 PM IST
विज्ञापन
Shimla police interrogation sex racket girls.

शिमला में सैक्स्ा रैकेट में पकड़ी गई युवती ने पुलिस पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। जिस्म के कारोबार से जुड़ी एसकोर्ट एजेंसियों की नजर डिस्कोथिक और पब में आने वाली युवतियों पर होती है। ऐसी लड़कियों पर इनकी नजर होती है जो लग्जरी लाइफ जीना तो चाहती हैं लेकिन उनकी पॉकेट उन्हें इसकी इजाजत नहीं देती।

विज्ञापन


ऐसी लड़कियों को अपने जाल में फंसा देते हैं और युवती की हामी के बाद उसे इस नर्क में धकेल देते हैं। इस बात का खुलासा देह व्यापार के आरोप में पकड़ी गई एक लड़की ने पुलिस पूछताछ में किया है। युवती ने कहा कि वह अपनी दोस्त के साथ चंडीगढ़ में पब और डिस्कोथिक में कभी कभार जाती थी।

विज्ञापन

मु‌श्किल से चलता है घर का गुजारा

Shimla police interrogation sex racket girls.

इन जगहों पर पैसा बहुत खर्च होता है। उसके पिता की मौत हो चुकी है और मां ही घर का खर्च चलाती है। उनकी आर्थिक स्थिति गुजर बसर के लिए तो ठीक है लेकिन इस तरह के शौक पूरे नहीं हो सकते। वह अपनी दोस्त के माध्यम से ही एक व्यक्ति से मिली।

उसने उसे इस कारोबार से जुड़ने का ऑफर दिया। जिसे वह इंकार नहीं कर पाई। एक साल उस एसकोर्ट एजेंसी के साथ काम करने के बाद अब इस एजेंसी के साथ जुड़ी थी। एजेंट ने उससे कहा था कि कुछ दिन के लिए शिमला घूमने चलना है। इस पर वह यहां आ गई। इस तरह के कई खुलासे आरोपियों ने पुलिस के सामने किए।

जमानत पर रिहा हुए सभी आरोपी

Shimla police interrogation sex racket girls.

सेक्स रैकेट के सभी आरोपी बुधवार को स्थानीय अदालत में पेश किए गए। इन्हें यहां से जमानत पर छोड़ दिया गया। शिमला पुलिस ने देह व्यापार के मामले में कार्रवाई करते हुए पांच लड़कियों सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि सभी आरोपियों की जमानत हो गई है।

पूछताछ के दौरान कुछ तथ्य सामने आए हैं इनमें एक लड़की ने कहा कि वह चंडीगढ़ में एक पब में किसी एजेंट से मिली थी। उसी के झांसे में आकर एसकोर्ट एजेंसी से जुड़ गई। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। युवतियों का मेडिकल भी करवाया गया है। इसकी रिपोर्ट अभी आना शेष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed