फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News: vulgar conversation with student Police lodges FIR against Principal Govt College Seema Rohru

शिमला: छात्रा से अश्लील बातें करने पर कॉलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 25 Dec 2021 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 25 Dec 2021 05:46 PM IST
सार

आरोप है कि छात्रा ने जब फोन किया तो प्रिंसिपल ने उसके साथ अश्लील बातें शुरू कर दीं। तंग आकर छात्रा ने प्रिंसिपल की फोन कॉल को रिकॉर्ड कर लिया। उसके बाद इसकी शिकायत वुमेन सेल में की गई।

विज्ञापन
Shimla News: vulgar conversation with student Police lodges FIR against Principal Govt College Seema Rohru
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्रा के साथ अश्लील बातें करने पर पीजी कॉलेज सीमा के प्रिंसिपल के खिलाफ रोहडू पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फोन कॉल रिकॉर्डिंग की जांच के बाद कॉलेज के वुमेन सेल ने थाने में इस घटना की शिकायत की है। इसमें स्टाफ के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। जानकारी के अनुसार पीजी कॉलेज सीमा के वुमेन सेल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक छात्रा जब प्रिंसिपल के कमरे में स्कॉलरशिप का फार्म भरवाने गई तो उसको फोन पर बात करने के लिए कहा गया।

विज्ञापन


आरोप है कि छात्रा ने जब फोन किया तो प्रिंसिपल ने उसके साथ अश्लील बातें शुरू कर दीं। तंग आकर छात्रा ने प्रिंसिपल की फोन कॉल को रिकॉर्ड कर लिया। उसके बाद इसकी शिकायत वुमेन सेल में की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354ए व 354 डी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी रोहडू चमन लाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपों को पुख्ता करने के लिए फोन कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed