{"_id":"58fa17cb4f1c1ba57a8b490c","slug":"shimla-10th-class-student-murder-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के साथ घूमने गए शिमला के युवक की नेपाल में हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त के साथ घूमने गए शिमला के युवक की नेपाल में हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 22 Apr 2017 08:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के साथ लगती घैणी पंचायत के एक सोलह साल के युवक की नेपाल में बेरहमी से हत्या कर दी गई। दसवीं की बोर्ड की परीक्षा देने के बाद युवक छुट्टियों में घर से अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था।
विज्ञापन
नेपाल पुलिस ने उसकी स्कूल बेल्ट से शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन पहचान न होने पर नेपाल पुलिस ने वहीं पर उसका दाह संस्कार भी कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 16 साल का अमन 22 मार्च को अपने घर पर यह बोलकर घर से गया था कि वह अपने दोस्तों के साथ घूमने जा रहा है।
विज्ञापन
15 अप्रैल तक वापस आ जाउंगा। उसके पिता ललित भूषण ने उसे इस लिए भेज दिया कि अपने दोस्तों के साथ घूमने जा रहा है। उसके बाद उसका न काई फोन आया और न ही उससे उसके घरवालों का कोई संपर्क हुआ।
विज्ञापन
15 अप्रैल को जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसके घरवालों ने अमन के दोस्तों बातचीत की और उसके बारे में पूछा जिस पर उन्होंने कहा कि वह दोस्तों के साथ नहीं बल्कि अपने ताउ के पास काम करने वाले गणेश बहादुर के साथ नेपाल गया है।
अमन ने यह बात सिर्फ अपने दोस्तों को ही बताई थी। इसके बाद परिजनों की तरफ से सुन्नी थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया गया। सुन्नी थाना पुलिस ने अमन की तलाश में कॉल डिटेल खंगालना शुरू की लेकिन पुलिस को कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी। इधर, 27 मार्च को घैणी राघव पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य को नेपाल पुलिस का फोन आया।
नेपाल पुलिस ने बताया कि एक स्कूली बच्चे का शव बरामद हुआ है। पुलिस को जिस बच्चे का शव बरामद हुआ है, उसने राघव स्कूल की बैल्ट पहन रखी है। प्रधानाचार्य ने स्कूल से किसी भी बच्चे के गुम होने से मना कर दिया। इसके बाद नेपाल पुलिस ने बच्चे के शव का दाह संस्कार कर दिया।
इसी बीच अमन के लापता होने को लेकर गांव में खबर फैल गई। यह बात जैसे ही उसके स्कूल प्रिंसिपल तक पहुंच गई। प्रिंसिपल को तब पता चला कि अमन उनके स्कूल का ही छात्र था जिसने दसवीं के पेपर दे रखे है। प्रिंसिपल ने तुरंत नेपाल से आए नंबर पर वापस फोन किया गया।
नेपाल पुलिस को बताया गया कि स्कूल से अमन नाम का एक बच्चा गुम है। नेपाल पुलिस को व्हाट्सऐप पर अमन की फोटो भेजी गई और नेपाल पुलिस ने भी बच्चे के शव की फोटो भेजी। फोटो देखने पर पता चला की यह अमन ही है। लेकिन जब तक अमन की शिनाख्त हो पाती तब तक नेपाल में उसका दाह संस्कार भी कर दिया था। शिमला पुलिस का कहना कि युवक की हत्या का मामला नेपाल में दर्ज हो चुका है। मामले में गणेश की तलाश की जा रही है।
गणेश को गिरफ्तार करे पुलिस
अमन के पिता ललित भूषण भारद्वाज का कहना है कि उनके बेटे अमन की नेपाल में बेरहमी से हत्या की गई है। नेपाल पुलिस की ओर से भेजी गई फोटो के मुताबिक अमन के सिर पर प्रहार करने के बाद उसका गला घोंटकर हत्या की गई है । पुलिस इस मामले में गणेश बहादुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करे। अमन गणेश बहादुर के साथ ही नेपाल गया था।
नेपाल में कत्ल का मामला दर्ज: एएसपी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भजन देव नेगी का कहना है कि सुन्नी थाना क्षेत्र के घैणी से अमन नाम के स्कूली छात्र की गुमशुदगी का मामला सुन्नी थाना में दर्ज किया गया है। नेपाल में अमन का कत्ल किया गया है। इस बारे में नेपाल पुलिस की ओर से उन्हें जानकारी मिली है। उसका अंतिम संस्कार भी नेपाल में कर दिया गया है।