फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sex Racket Busted in una, Five Held.

धर्म नगरी में जिस्मफरोशी का धंधा, पांच गिरफ्तार

Sun, 14 Jun 2015 08:45 PM IST
Updated Sun, 14 Jun 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
Sex Racket Busted in una, Five Held.

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के धार्मिक क्षेत्र पीरनिगाह के पास पुलिस ने सेक्स रैक्ट का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को रंगे हाथों दबोचा है।

विज्ञापन


गुप्त सूचना पर एएसपी विरेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान आरोपियों में खलबली मच गई और कईयों ने मौके से भागने की कोशिश भी की। लेकिन पुलिस सभी को मौके पर दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कई दिनों से चल रहा था देह व्यापार का धंधा

Sex Racket Busted in una, Five Held.

जानकारी के अनुसार ऊना पुलिस को कई दिनों से धार्मिक स्थल पीरनिगाह के पास देह व्यापार का धंधा चलने की सूचनाएं मिल रही थीं। जिसके चलते पुलिस मामले पर लगातार नजर बनाए हुई थी। रविवार को पुलिस टीम ने देर शाम पीरनिगाह से कुछ दूरी पर स्थित एक दुकान में दबिश दी।

जहां देह व्यापार में संलिप्त तीन महिलाओं सहित पांच लोग रंगरंलिया मना रहे थे। बताया जा रहा क्षेत्र में पिछले कई दिनों देह व्यापार का धंधा चल रहा था। जिससे धार्मिक नगरी बदनाम हो रही थी।

पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप

Sex Racket Busted in una, Five Held.

पुलिस की छापेमारी के दौरान आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। देह व्यापार में संलिप्त महिलाए ऊना क्षेत्र से ही संबंध रखती है। पुलिस टीम में एसएचओ ऊना शेर सिंह, रविंद्र, बिंदू, अनीता, मूलराज, हरपाल, रजत शामिल थे।

उधर एएसपी विरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 3,4, इमोरल ट्रेकिंग एक्ट 1956 के तहत दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed