फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sex racket busted in solan himachal pradesh.

देह व्यापार का भंडाफोड़, दो बांग्लादेशी समेत 8 गिरफ्तार

Sat, 28 Nov 2015 08:49 AM IST
Updated Sat, 28 Nov 2015 08:49 AM IST
विज्ञापन
sex racket busted in solan himachal pradesh.

वाकनाघाट (सोलन, हिमाचल प्रदेश) के समीप पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडफोड़ किया है। दो बांग्लादेशी सैलानियों समेत 8 को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनमें चार युवतियां और दो युवक लुधियाना के हैं। शिमला-सोलन बॉर्डर पर वाकनाघाट स्थित मोदगिल होटल में आरोपी दबोचे गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


स्थानीय अदालत से आरोपियों को एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर होटल मोदगिल में देह व्यापार चल रहा था। यहां बांग्लादेश के नौ सैलानियों का ग्रुप रुका। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि होटल में बांग्लादेश के सैलानियों को लड़कियां सप्लाई की जाएंगी। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और सैक्स रैकेट से जुड़े लोगों को संदिग्ध अवस्था में दबोच लिया।

विज्ञापन

लुधियाना की हैं चारों युवतियां

sex racket busted in solan himachal pradesh.

होटल प्रबंधक मौके से फरार है। पुलिस ने चार युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो युवक बांग्लादेशी और दो हरियाणा के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि चारों युवतियां लुधियाना की हैं। इनकी उम्र करीब 25-30 वर्ष के बीच हैं। पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है कि रैकेट प्रदेश में किन्न-किन्न जगहों पर चल रहा है और इसके पीछे किसका हाथ है।

कंडाघाट क्षेत्र का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे डीएसपी विद्याचंद नेगी ने कहा कि पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों को शनिवार तक पुलिस रिमांड मिला है। बांग्लादेश के युवकों से पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज मिले हैं। लुधियाना की दो युवतियां और युवक पहले शोघी में जिस्मफरोशी के धंधे में गिरफ्तार हो चुके हैं।

होटल में नहीं थी विदेशियों की एंट्री, पासपोर्ट मिले

sex racket busted in solan himachal pradesh.

होटल में रूम लेने वालों की एंट्री भी नहीं की जाती। पुलिस जांच में यह खुलासा है। वाकनाघाट स्थित इस होटल में पकड़े गए आरोपियों की एंट्री नहीं हुई है। पुलिस टीम ने छानबीन में पाया है कि बांग्लादेश से धरे आरोपियों के पास पासपोर्ट तथा अन्य दस्तावेज पूरे हैं। अंदेशा है कि होटल में ही लड़कियां सप्लाई हुई हैं।

दो युवतियां पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तार-
दो युवतियों को कुछ माह पूर्व शोघी में पकड़े सैक्स रैकेट में भी गिरफ्तार किया था। लुधियाना के दोनों युवकों को भी पहले देह व्यापार के धंधे में दबोचा गया है। कई होटलों में इस तरह के देह व्यापार का धंधा फलने-फूलने का पुलिस को अंदेशा है। पंजाब और हरियाणा से देह व्यापार का नेटवर्क इनसे जुड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed