फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sex racket at BSL colony, seven arrested at mandi himachal

हिमाचल में सेक्स रैकेट चला रही थी महिला, गिरफ्तार

Sun, 21 Dec 2014 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 21 Dec 2014 07:04 PM IST
विज्ञापन
sex racket at BSL colony, seven arrested at mandi himachal

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सुंदरनगर की बीएसएल न्यू कालोनी के एक सरकारी मकान में पुलिस ने वीरवार देर शाम छापा कर सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने मुख्य सरगना सहित चार महिलाओं व तीन पुरुषों को हिरासत में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार महिलाएं चैलचौक, कोटली व बिलासपुर की रहने वाली हैं।

विज्ञापन


पुलिस जानकारी के अनुसार सुंदरनगर की बीएसएल कालोनी स्थित न्यू कालोनी में एक सरकारी मकान में सेक्स रैकेट चलने की गुप्त सूचना पर पुलिस ने वीरवार शाम को छापामारी की। जिसे एक महिला चला रही थी।
विज्ञापन


डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रोवेंशन एक्ट की धारा 3 व 5 के तहत मामला दर्ज किया है। हिरासत में ली गई महिलाओं का सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महिलाओं सहित तीन पुरूष गिरफ्तार

sex racket at BSL colony, seven arrested at mandi himachal

पुलिस टीम ने जब मकान में छापामारी कर वहां से तीन महिलाओं समेत तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य सरगना महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिलाएं मंडी जिला के कोटली, चैलचौक और बिलासपुर जिला से संबंध रखती है।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं इस रैकेट को चलाने वाली महिला से भी पूछताछ की जी रही है। पुलिस अधीक्षक मंडी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार वीरवार को छापामार कर तीन पुरूषों के साथ चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि सूचना देने में लोग पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। इसी प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed