फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   seventeen lakhs fraud with woman in the name of lottery

सिरमौर: महिला को लॉटरी का झांसा देकर 17 लाख रुपये ठगे

Fri, 19 Feb 2021 09:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Feb 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
seventeen lakhs fraud with woman in the name of lottery
ठगी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सिरमौर जिले के राजगढ़ थाना के तहत एक महिला को लॉटरी का झांसा देकर शातिर ने 17 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। राजगढ़ पुलिस को दी शिकायत में किरण निवासी गांव कंडा, हसील राजगढ़ ने बताया कि 24 सितंबर 2020 को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कहा कि उसकी लॉटरी निकली है। शातिरों ने उसे एसएमएस व व्हाट्सएप कॉल भी की। विश्वास दिलाने के लिए एक लॉटरी नंबर भी दिया गया। साथ ही लालच दिया कि करोड़ों की लॉटरी लगी है। इसने विश्वास व लालच में आकर उसने दिए गए अलग-अलग खातों में पैसे जमा करवाने शुरू कर दिए।

विज्ञापन


महिला अब तक यह करीब 17 लाख रुपये उन खातों में जमा करवा चुकी हैं। पुलिस ने थाना राजगढ़ में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर पुलिस ने पहले भी कई बार स्थानीय लोगों को सोशल मीडिया, समाचार पत्रों के माध्यम से जागरूक किया है कि यदि आपको किसी अपरिचित नंबर से कॉल या एसएमएस आते हैं तो सावधान रहें। किसी के झांसे में न आएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed