{"_id":"5947d7934f1c1b0c298b4a49","slug":"seven-year-old-raped-in-solan-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेल रही सात साल की मासूम से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर खेल रही सात साल की मासूम से दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बाहर खेल रही सात साल की मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाने के आरोप में पुलिस ने बद्दी थाना क्षेत्र के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बच्ची का मेडिकल करवाया है।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान लक्ष्मण उर्फ लखन के रूप में हुई है। पीड़ित बच्ची के पिता ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। पिता के अनुसार वह अपनी सात साल की बेटी के साथ अकेला रहता है। 18 जून को वह अपने कमरे में टेलीविजन देख रहा था जबकि उसकी बेटी बाहर खेल रही थी।
विज्ञापन
कुछ देर बाद उसकी बेटी कमरे में आई और उससे चोट लगने की बात कहने लगी। बेटी की हालत देखी तो उसे संदेह हुआ। इस पर उसने बेटी से सख्ती से पूछा तो उसने पड़ोस में रहने वाले लक्ष्मण द्वारा जबरदस्ती करने की बता दी। बच्ची ने बताया कि लक्ष्मण उसे बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया था जहां उसने उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
एसपी बीएस चौहान ने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में ला रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।