नाबालिग ने सात साल की मासूम से किया दुराचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला पांवटा साहिब क्षेत्र में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। दुराचार करने वाला आरोपी भी नाबालिग ही है।
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी नाबालिग (15) के खिलाफ पोस्के एक्ट की धारा-4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा ने बताया कि पीड़ित लड़की की मां की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची और आरोपी का मेडिकल भी करवा लिया गया है। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत जामनीवाला इलाके के एक गांव की महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि चाचा ससुर के घर कोई आयोजन होने वाला था। इसी वजह से वह उनके घर पर गई थी।
डरी हुई मासूम ने सारी कहानी की बयां
इस दौरान उनका बेटा व बेटी (7) बाहर जाकर खेलने लगे। करीब पौने घंटे के बाद महिला भी मौके पर पहुंची तो उसने बेटे को अन्य बच्चों के साथ खेलते देखा। मगर बेटी वहां पर नहीं थी। इसके बाद जब उन्होंने तलाश करते हुए वह समीप के घर पहुंची।
बताया जा रहा है आरोपी ने कमरे में भीतर से चिटकनी लगाई थी। महिला के आवाज देने पर जब उसने दरवाजा नहीं खोला। महिला ने काफी देर बाद दरवाजा खटखटाया तो भीतर से बच्ची डरी हुई बाहर निकली।
परिजनों को शक हुआ तो पूछने पर बच्ची ने अपने साथ हुए दुर्रव्यवहार के बारे में सब कुछ बता दिया।