फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   scientist commit suicide at agriculture university palampur.

कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 06 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा) Updated Fri, 06 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
scientist commit suicide at agriculture university palampur.
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में वीरवार को एक वैज्ञानिक ने फांसी लगाकर जान दे दी। - फोटो : Demo pic

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में वीरवार को एक वैज्ञानिक ने फांसी लगाकर जान दे दी। वैज्ञानिक कृषि विवि में सीड सांईस एंड टेक्नोलॉजी विभाग में तैनात थे। उसका शव विश्वविद्यालय के क्वार्टर में छत के कुंडे से कपड़े के सहारे लटका मिला।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट न मिलने की वजह से आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला सका। जानकारी के अनुसार कृषि विवि पालमपुर में सीड सांईस एंड टेक्नोलॉजी विभाग में तैनात वैज्ञानिक डा. राजेश  सिंह(45) मूल रूप से शिमला के रहने वाले थे।
विज्ञापन


वर्तमान में वह विवि की ओर से हाउसिंग बोर्ड कालोनी (पालमपुर) के पास मिले सरकारी मकान में पत्नी संग रहते थे। वीरवार को उनकी पत्नी किसी काम से बाहर गई हुई थी। शाम करीब साढ़े तीन बजे जब वह बच्चों के साथ घर पहुंची तो वैज्ञानिक का शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों की मदद से घर में दाखिल होने के बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। वैज्ञानिक के दोस्तों ने बताया कि डा राजेश बहुत ही हंसमुख व मिलनसार स्वाभाव के थे। वहीं, डीएसपी विकास धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed