टीचर की करतूत, स्कूल में ही 8वीं की छात्रा से किया रेप
अंग्रेजी के शिक्षक ने आठवीं में पढ़ने वाली छात्रा से रेप कर दिया। छुट्टी के बाद छात्रा को क्लासरूम में रोककर आरोपी ने ये करतूत कर डाली। मामला हिमाचल के सोलन का है। यहां पुलिस थाना अर्की में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में तैनात अंग्रेजी के टीचर पर आठवीं कक्षा की छात्रा से दुराचार के आरोप लगे हैं।
मामला सामने आने के बाद आरोपी शिक्षक शनिवार को ही स्कूल से फरार हो गया है। रविवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को शिमला में उससे दोस्त के घर से गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी एयरफोर्स से रिटायर्ड है।
वहीं पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा के परिजनों ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी आठवीं में पढ़ती है। बेटी के साथ स्कूल का अध्यापक यौन शोषण कर रहा है।
छुट्टी के बाद क्लासरूम में रोकी छात्रा, की गंदी हरकतें
छुट्टी हो जाने के बाद उनकी बेटी को क्लास रूम में रोके रखता और उसे गंदी हरकतें करता। इसी दौरान उसका यौन शोषण भी किया। जब बेटी सहमी सी रहने लगी और स्कूल जाने से कतराने लगी तो परिजनों ने उससे इसकी वजह पूछी, तो उसने अपनी मां को हकीकत बताई।
शनिवार शाम परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत की। लेकिन आरोपी का इसका पता चल गया और वह फरार हो गया। डीएसपी नरवीर सिंह राठौर ने कहा कि शिक्षक की मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे धर दबोचा गया है।
जांच में पता चला है कि शिक्षक एक्स सर्विस मेन एयरफोर्स से रिटायर्ड है। एसपी सोलन अंजुम आरा ने कहा कि पुलिस ने भादसं की धारा 376 और पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।