महज इतनी सी बात के लिए टीचर ने बच्ची को बेरहमी से मारा, डीसी ने बिठाई जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा के कीड़ी स्कूल में अध्यापक ने छोटी सी बात पर दो बच्चियों की बेरहमी से पिटाई कर दी। एक बच्ची की हालत गंभीर हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। प्रशासन मामले के तीन दिन बाद जागा है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जबकि डीसी ने भी कमेटी बनाकर जांच बिठा दी है। पुलिस के अनुसार राजकीय प्राथमिक पाठशाला कीड़ी में पढ़ने वाली गांव की बच्ची के पजिनों ने बताया कि बच्ची वीरवार को स्कूल गई थी।
उसने बताया कि अध्यापक ने सवाल हल करने के लिए दिया। ऊंचाई कम होने की वजह से वह ब्लैकबोर्ड पर लिख नहीं पा रही थी।
इस बात पर अध्यापक ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। परिजनों ने बताया कि स्कूल में एक और बच्ची को भी पीटा गया।
घर पहुंचते ही बेहोश हुई बच्ची
बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी बेटी स्कूल से घर पहुंचते ही बेहोश हो गई। देखा कि पीठ पर मारने के निशान हैं। उन्होंने बेटी को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। सीएचसी दुनी चंद ने बताया कि उन्होंने घायल बच्ची की हालत देखी है।
वहीं, आनन फानन में अब प्रशासन ने इस शिक्षक को सस्पेंड भी कर दिया है। डीसी का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।