फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Scam worth crores under the cover of recharge app, victim complained to police in mandi himachal

रिचार्ज एप की आड़ में करोड़ों का घोटाला, पीड़ित ने पुलिस में की शिकायत

Thu, 13 May 2021 08:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,मंडी
अमर उजाला नेटवर्क,मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 May 2021 08:19 PM IST
सार

कोरोनाकाल में शुरू में अच्छी खासी इनकम आती देखकर सूबे के काफी लोगों ने इस पर दाव खेल दिया। करोड़ों निवेश होने के बाद अब 12 मई 2021 को यह एप गूगल प्ले स्टोर से गायब हो चुकी है। सारा ऑनलाइन डाटा भी डिलीट कर दिया है।

विज्ञापन
Scam worth crores under the cover of recharge app, victim complained to police in mandi himachal
घोटाला(सांकेतिक)

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में रिचार्ज एप की आड़ में करोड़ों की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि गूगल प्ले स्टोर में एक ऐसी एप थी, जिसमें विभिन्न तरह के रिचार्ज के लिए लोगों से 600 से डेढ़ लाख रुपये तक इन्वेस्ट करवाया जाता था। ऑनलाइन जितने भी रिचार्ज होते थे, घंटों के हिसाब से निवेशकों को पैसे आते थे।

विज्ञापन


कोरोनाकाल में शुरू में अच्छी खासी इनकम आती देखकर सूबे के काफी लोगों ने इस पर दाव खेल दिया। करोड़ों निवेश होने के बाद अब 12 मई 2021 को यह एप गूगल प्ले स्टोर से गायब हो चुकी है। सारा ऑनलाइन डाटा भी डिलीट कर दिया है। इसमें लोगों का करोड़ों रुपये डूब चुके हैं। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता पधर के मनोज कुमार का कहना है कि अभी हाल ही में गूगल प्ले में एक एप आई थी। इसमें 600 से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक का रिचार्ज था। लोग इसमें पैसा इन्वेस्ट करते तो रिचार्ज होने पर एक घंटे के हिसाब से उन्हें लाभ आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गूगल प्ले में इसके यूजर 10 लाख से भी ज्यादा दिख रहे थे। इसमें हिमाचल के भी 10 हजार के बीच लोग थे। उन्होंने भी 9600 रुपये इन्वेस्ट किए थे। उनके दोस्त अंशुमन ने 50,000 का निवेश किया था। इनका दावा है कि यह घोटाला करोड़ों का है।


यह कंपनी खुद को बंगलूरू का बताती थी। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने कहा कि शिकायतकर्ता से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। यदि जांच में आरोप सही पाए गए तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। डीएसपी ने कहा कि यदि और लोग भी धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं तो वे सामने आएं ताकि ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह तक पहुंचा जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed