फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Russian citizen and Nepali caught with Charas in Kullu

कुल्लू में चरस के साथ दबोचा रूसी नागरिक और नेपाली

Mon, 20 Jan 2020 06:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Jan 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
Russian citizen and Nepali caught with Charas in Kullu
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बजौरा में नाके पर और पार्वती घाटी के जयनाला में गश्त के दौरान करीब दो किलो 288 ग्राम चरस के साथ एक विदेशी सहित नेपाली को दबोचा है। बजौरा के पास पकड़े रूसी नागरिक से एक किलो 263 ग्राम चरस पकड़ी। जयनाला में नेपाली से एक किलो 25 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को भुंतर पुलिस की एक टीम टीसीपी बजौरा में नाके पर थी। इस दौरान कुल्लू से मनाली जा रही एक वोल्वो बस को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान एक विदेशी नागरिक पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस को जब विदेशी की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान इग्नातेव वायाचेस्तव (38) निवासी रूसी संघ के कब्जे से एक किलो 263 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन


आरोपी चरस की खेप को दिल्ली पहुंचाने की तैयारी में था। इससे पहले ही पुलिस ने बजौरा में पकड़कर उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। उधर, कसोल के समीप जयनाला में पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान सामने से आ रहे व्यक्ति छुटलुम लामा (50) निवासी ग्राम पुवाया तहसील शोरोक आंचल, करनाली नेपाल की जब पुलिस ने तलाशी ली तो उससे एक किलो 25 ग्राम चरस की खेप बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने की। कहा कि पुलिस ने बजौरा और पार्वती घाटी के जयनाला में चरस के साथ एक विदेशी सहित नेपाली को पकड़ा है। दोनों आरोपियों से करीब दो किलो 288 ग्राम चरस पकड़ी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। कहा कि मामले की छानबीन चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed