फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rupee 3.50 lakh stolen from shop in sirmour

कैश काउंटर पर रखे साढ़े तीन लाख उड़ाकर फरार

Sat, 19 Mar 2016 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sat, 19 Mar 2016 08:49 AM IST
सार

  • वीरवार देर रात को वारदात, दो गिरफ्तार, जंगल के रास्ते भागे दो आरोपी
  • दुकानदारों को सप्लाई किए सामान की राशि की उगाही को गए थे गौरव
  • भागने की फिराक में पैरापिट से टकरा कर पलट गई आरोपियों की कार

विज्ञापन
rupee 3.50 lakh stolen from shop in sirmour
शातिरों ने गौरव की कार को टक्कर मारने की कोशिश की और जानलेवा हमला भी किया। - फोटो : डेमो पिक

विस्तार

हिमाचल के सिरमौर जिले के धौलाकुआं में एक व्यापारी से साढ़े तीन लाख रुपये से लूटने का मामला सामने आया है। यह घटना वीरवार देर रात को हुई। नाहन के गुन्नुघाट मालरोड निवासी व्यापारी गौरव जैन अपनी कंपनी के सेल्समैन मुकेश कौशल, हेम प्रकाश और अशोक शर्मा के साथ कार एचपी 18बी 2016 में पांवटा पहुंचे।

विज्ञापन


सुबह साढ़े 10 बजे से पांवटा, बद्रीपुर, शंभुवाल और धौलाकुआं में दुकानदारों को सप्लाई किए सामान की राशि की उगाही करनी थी। देर शाम करीब पौने नौ बजे धौलाकुआं पहुंचे। यहां राजीव गोयल की दुकान पर रुके और पैसों का बैग काउंटर पर रख दिया। इस दौरान एक युवक दुकान में सिगरेट खरीदने पहुंचा। दुकानदार ने उसे सिगरेट नहीं बेचने की बात कही।
विज्ञापन


युवक काउंटर पर रखे नकदी से भरे बैग को लेकर फरार हो गया। बाहर एक बिना नंबर प्लेट की कार खड़ी थी। वह उसमें बैठकर भाग निकला। गौरव जैन ने भी साथियों के साथ वाहन का पीछा किया। एनएच पर टोकियों में एक बीयर कंपनी के समीप कार से पास लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शातिरों ने इनकी कार को टक्कर मारने की कोशिश और जानलेवा हमला किया। फिर तेजी से कार को पीछे की तरफ मोड़ दिया। व्यापारी ने भी कार वापस मोड़ कर धौलाकुआं की तरफ दौड़ा दी। शातिरों ने कुछ दूर जाकर हरिपुरखोल ग्रामीण मार्ग की तरफ कार घुमा दी। माजरा पुलिस को सूचित किया गया।

ग्रामीणों ने पकड़ा हरियाणा का शातिर

rupee 3.50 lakh stolen from shop in sirmour
लूट के दो आरोपी अभी भी फरार हैं।

हरियाणा सीमा पर ग्राम चरनावाला के पास ग्रामीणों ने कार को रोका। भागने के प्रयास में कार पैरापिट से टकरा गई। इसकी चपेट में आने से एक ग्रामीण भी जख्मी हुआ। कार की टायर रॉड टूट गई। वाहन से उतरकर गिरोह सदस्य जंगल की तरफ भागे। ग्रामीणों ने ग्राम साकरा, कैथल (हरियाणा) निवासी आरोपी चंद्रभान सिंह को दबोच लिया।

तीन साथी कैश का बैग लेकर जंगल में भाग गए। माजरा पुलिस चौकी के एएसआई देवी सिंह, प्यार सिंह, नवीन, अरुण व देवेंद्र समेत पुलिस टीम ने जंगल में नाकाबंदी कर दी। देर रात को एक और आरोपी सेवा सिंह उर्फ बंटी को पकड़ लिया।

दो आरोपी कैश बैग समेत भागने में सफल रहे। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। धौलाकुआं से नकदी लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। फरार दो आरोपी शीघ्र गिरफ्तार किए जाएंगे।

गाड़ी का शीशा तोड़कर उड़ाए 50 हजार

rupee 3.50 lakh stolen from shop in sirmour
इसी गाड़ी का शीशा तोड़कर लुटेरे 50 हजार उड़ाकर फरार हो गए। - फोटो : अमर उजाला

पांवटा साहिब में चोरों ने गाड़ी का शीशा तोड़ कर दिन-दहाड़े एक ठेकेदार की 50 हजार रुपए उड़ा लिए। देहरादून पांवटा एनएच-7 पर विश्वकर्मा चौक के समीप यह वारदात हुई। माजरा निवासी ठेकेदार जगमोहन खंडूजा ने बताया कि बैंक से एक लाख रुपए निकाले थे। इसमें से 50 हजार जेब में और 50 हजार गाड़ी एचपी-17बी 0031 के डेश बोर्ड में डाल दिए।

इसके बाद विश्वकर्मा चौक के समीप सड़क किनारे गाड़ी पार्क कर दी। इसके बाद वे ड्राइवर के साथ ग्रामीण बैंक में चले गए। वापिस लौटने पर गाड़ी के शीशे टूटे हुए मिले और डेश बोर्ड से रुपए भी गायब थे। एएसआई गुरमेल सिंह ने जांच शुरु कर दी है। साथ लगती एक मिठाई की दुकान व चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

डीएसपी भीष्म ठाकुर ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। गौर हो कि इसी चौक के समीप 16 जून 2015 को पहले भी एक ठेकेदार से नगदी उड़ाई थी। विगत वीरवार को धौलाकुआं में भी छपटमार गिरोह साढ़े तीन लाख नगदी उड़ा चुके हैं। दो दिनों के भीतर नगदी उड़ाने का पांवटा क्षेत्र में यह दूसरा मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed