{"_id":"5b2376e3a6953c6e50e988d4e0603edd","slug":"robbery-in-mandi-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी के सामने मंदिर से उड़ा लिए आभूषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुजारी के सामने मंदिर से उड़ा लिए आभूषण
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sat, 11 Oct 2014 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडोह से कुछ दूरी पर स्थित जोगणी माता मंदिर से शुक्रवार रात को चोर चांदी का छत्र और आभूषण ले उड़े। चोरी की घटना को मंदिर का पुजारी और एक अन्य व्यक्ति सराय से देखते रहे, लेकिन जान के डर से वह आगे जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। मोबाइल में सिगनल न होने से वह इसकी सूचना पुलिस को भी नहीं दे पाए।
विज्ञापन
मंदिर में चोरी की सूचना से लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात्रि करीब डेढ़ बजे एक गाड़ी जोगणी माता मंदिर के बाहर रुकी। इसमें से तीन-चार चोर उतरे और गेट का ताला तोड़कर मंदिर के अंदर घुसे।
विज्ञापन
चोरों ने एक चांदी का छत्र तथा चांदी के आभूषण चुराए और गाड़ी में भाग निकले। मंदिर परिसर के समीप रात को गाड़ी रुकने पर पुजारी देवी सिंह ने मंदिर की ओर देखा। अज्ञात चोरों के मंदिर में घुसने की सूचना पुलिस को भी देनी चाही, लेकिन मोबाइल सिगनल न होने से वह पुलिस को सूचना नहीं दे पाए। इस दौरान एक अन्य पुष्पराज भी उनके साथ थे।
विज्ञापन
चोरों से जान के खतरे के चलते देवी सिंह रात भर सराय से नहीं निकले और सुबह उन्होंने घटना की जानकारी सदर पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दल ने मौके पर जाकर छानबीन की। छानबीन में चोरों के बारे में कोई ठोस सुबूत नहीं मिल पाया है।
हालांकि, मंदिर पुजारी से पूछताछ जारी है। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा स्थापित न होने के चलते भी चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है। इधर, सदर पुलिस थाना के प्रभारी संजीव सूद ने बताया मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन जारी है।