फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   robbers lotted 24 gram gold and fifty thousand rupee from retired officer home at una

24 मिनट में 24 तोले सोने पर हाथ साफ

Mon, 28 Jul 2014 06:09 PM IST
Updated Mon, 28 Jul 2014 06:09 PM IST
विज्ञापन
robbers lotted 24 gram gold and fifty thousand rupee from retired officer home at una

हिमाचल के ऊना जिले में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बंगाणा की मलांगड़ पंचायत के गांव अमरेहड़ा में चोरों ने एक घर में सेंध लगा दी। चोर यहां से 24 तोले सोने के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद उड़ा ले गए। वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


लोग अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। वारदात का पता चलते ही इलाके के लोग प्रभावित परिवार को तसल्ली देने उनके घर पहुंच रहे हैं। मौके पर पहुंची बंगाणा पुलिस के मुताबिक अमरेहड़ा के रहने वाले रिटायर्ड जेई बलदेव चंद शर्मा ने बताया कि रविवार को वह अपने परिवार के साथ कहीं बाहर गए हुए थे। घर पर उनका बेटा गौरव शर्मा अकेला रात को अपने कमरे में सो रहा था।

विज्ञापन

सोया ही रह गया गौरव और हो गई सफाई

robbers lotted 24 gram gold and fifty thousand rupee from retired officer home at una

रविवार देर रात चोर बलदेव शर्मा के घर के पिछली साइड से खिड़की का ग्रिल उखाड़कर अंदर घुस गए। घर के अंदर रखा हुआ सारा कीमती सामान लेकर चोर चंपत हो गए। वारदात करीब रात के एक बजे से 1.30 के बीच हुई। लेकिन घर में सो रहे गौरव को पता तक नहीं चला कि उसके घर पर चोर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे जब बलदेव चंद शर्मा वापस घर लौटे तो अपने कमरे के अंदर प्रवेश करने लगे। इस दौरान उन्होंने पाया कि कमरा अंदर से बंद है। घर के पिछली ओर जाकर देखा तो खिड़की का ग्रिल बाहर फेंका हुआ मिला और घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ पाया। तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस कर रही छापेमारी

robbers lotted 24 gram gold and fifty thousand rupee from retired officer home at una

थाना प्रभारी महेंद्र कुमार, एएसआई अजीत कु मार, हैड कांस्टेबल नरेश कु मार व सुरेंद्र सिंह, आरक्षी लखबीर सिंह तथा महिला आरक्षी निर्मला देवी सहित बंगाणा थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

थाना प्रभारी महेंद्र कु मार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। चोरों की तलाश और चोरीशुदा सामान की बरामदगी को लेकर पुलिस प्रयास कर रही है। इसके लिए छापेमारी भी की जा रही है।

विज्ञापन

ये हुआ चोरी

robbers lotted 24 gram gold and fifty thousand rupee from retired officer home at una

थाना प्रभारी ने बलदेव शर्मा ने बताया कि चोर 50 ग्राम सोने के दो कड़े, 50 ग्राम की चार चूड़ियां, आठ ग्राम का एक सोने का क्लिप, 31 ग्राम की चार अंगूठियां, 8 ग्राम झुमके की एक जोड़ी, 50 ग्राम की अंगूठी, हार व झुमके का सेट, 43 ग्राम का मंगलसूत्र, 5 ग्राम के नथनी व मांग टीका, चांदी की पायल की एक जोड़ी सहित कुल 24 तोला सोना तथा 50 हजार रुपये नकदी ले गए हैं। कुल मिलाकर इस वारदात में आठ लाख रुपये तक की चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed