{"_id":"58a5bda14f1c1b1d5cd84653","slug":"retired-employee-raped-his-maidservant-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर कर्मी ने अपने ही घर में नौकरानी से किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर कर्मी ने अपने ही घर में नौकरानी से किया दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर(मंडी)
Updated Fri, 17 Feb 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला मंडी की जंजैहली घाटी के एक गांव में एक मकान में काम करने वाली महिला ने मकान मालिक पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुराचार का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला का मेडिकल करवा दिया है तथा आरोपी की धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला गांव में ही सेवानिवृत्त एक व्यक्ति के घर काम करती थी।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को बताया कि उसके मकान मालिक ने उसके साथ वर्ष 2016 में दीपावली के दिन और 13 जनवरी 2017 को उसके साथ दुराचार किया। यह भी आरोप लगाया कि दुराचार करने के बाद उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी गोहर चांद किशोर ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।