फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   read how police arrest the accused of triple murder case

पढ़िए, आखिर कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ा कातिल?

Wed, 16 Jul 2014 03:25 PM IST
Updated Wed, 16 Jul 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
read how police arrest the accused of triple murder case

शिमला के साथ लगते जुब्ब्ल में अपने दो मासूम बच्चों और पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी मौके से तो फरार हो गया लेकिन यह ज्यादा दूर नहीं भाग पाया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी सोमवार देर रात के बाद गांव से फरार चल रहा था। भागता हुआ यह पूरी रात साथ लगते जंगल में छिपा रहा। मंगलवार को भी यह रोहड़ू से भागने की तैयारी में था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसने फिर शराब पी ली। इसके बाद यह रोहड़ू बसस्टैंड पहुंचा।

शराब के नशे में कबूल किया गुनाह

read how police arrest the accused of triple murder case

पुलिस के अनुसार आरोपी देर रात तक यहीं बसअड्डे पर घूमता रहा। यहां गश्त कर रहे होमगार्ड के जवानों की नजर इस पर पड़ गई। मगर इन जवानों को यह मालूम नहीं था कि यही हत्यारा है।

पूछताछ की तो इसकी हालत संदिग्‍ध लगी। जवानों ने थोड़ी सख्ती दिखाई और पूछा कि आखिर उसे जाना कहां है। वहीं, नशे में धुत आरोपी ने अपने आप हत्या की बात इन जवानों को बता दी।

इसने बताया कि वह गांव में अपनी पत्नी और बेटों की हत्या कर आया है। होमगार्ड जवान सकते में आ गए। इन्होंने इसे हिरासत में लिया और थाने ले गए।

पूछताछ करने में जुटी पुलिस

read how police arrest the accused of triple murder case

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तिहरे हत्याकांड का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जल्द ही हत्या के कारणों का भी पता लगाया जाएगा। इसके लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह मानसिक तौर पर भी परेशान लग रहा है। फिलहाल जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed