फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape with women, made mms

नौकरी दिलाने के बहाने रेप, बनाया एमएमएस

Sat, 11 Oct 2014 08:34 AM IST
Updated Sat, 11 Oct 2014 08:34 AM IST
विज्ञापन
rape with women, made mms

नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो युवक महिला को एक होटल में ले गए। यहां देर रात एक युवक कमरे में घुस गया और उसके साथ दुराचार कर दिया। युवक ने चुपचाप इसका एमएमएस भी बना लिया।

विज्ञापन


ये बात किसी को पता न चले इसके लिए महिला को जान से मारने की धमकी दे डाली। मामला हिमाचल के जिला मंडी के सुंदरनगर इलाके का है। यहां एक गांव में रहने वाली महिला ने पुलिस में इन दो युवकों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि आरोपी उसका मोबाइल फोन और सात हजार रुपये कैश ले उड़े है। फिलहाल पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर आरोपी की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का रिश्तेदार है आरोपी

rape with women, made mms

पुलिस के अनुसार महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसे सुंदरनगर से अनिश और उसका एक साथी कुल्लू नौकरी देने के बहाने ले आए थे। आरोपी अनिश महिला के रिश्तेदार भी बताया जा रहा है।

यहां महिला को दो अक्तूबर को एक होटल में रखा गया, लेकिन रात को अनिश उसके कमरे में आ धमका और उसके साथ रेप किया। वहीं उस दौरान आरोपी ने महिला का एमएमएस भी बना लिया।

घटना ने बाद आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा, लेकिन महिला ने किसी तरह साहस जुटा कर इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

दुराचार के दोषी को 3 साल की कैद

rape with women, made mms

वहीं, हमीरपुर के स्थानीय सत्र न्यायाधीश रतन सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को दुराचार के आरोपी दीपक कुमार पुत्र गंगा राम निवासी तहसील बंगाणा जिला ऊना को दोषी सिद्ध होने पर विभिन्न धाराओं में तीन वर्ष का कठोर कारावास व पांच हजार रुपये की जुर्माना सजा सुनाई है।

जुर्माना अदा न करने पर तीन माह की अतिरिक्त साधारण कैद के अतिरिक्त 10 वर्ष का कठोर कारावास व 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर चार माह की अतिरिक्त साधारण कैद होगी। जुर्माने की कुल राशि 20 हजार रुपये पीड़ित लड़की को देने के आदेश हैं और सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।

मामला 27 मई, 2013 का है। 26 मई की रात को करीब दो बजे जब पीड़ित नाबालिग लड़की शौच के लिए अपने घर से बाहर निकली, तो दोषी दीपक कुमार ने अचानक पीछे से आकर पीड़िता का मुंह बंद करके उसको घर से थोड़ी दूर नाले में ले जाकर जबरदस्ती दुराचार किया और मौका से भाग गया।

दुराचार मामले में युवक से पूछताछ

rape with women, made mms

वहीं ऊना जिला के एक गांव की युवती को बहला फुसला कर हवस का शिकार बनाने वाले मामले में एक युवक को थाने तलब किया गया।

एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत में अपने ही गांव के युवक पर आरोप जड़ा था कि वह उसे बहला-फुसला कर अपने साथ भगा ले गया था। उसने युवती को दो माह तक अपने साथ नोएडा में रखा और वहीं उसके साथ कई बार दुराचार भी किया।

उन्होंने कहा कि आरोपी युवक से पूछताछ जारी है। इस मामले में युवती की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही पूरा मामला सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed