फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape with 7 years old girl at palampur.

टॉफी का लालच देकर 7 साल की मासूम से रेप

Fri, 07 Nov 2014 03:17 PM IST
Updated Fri, 07 Nov 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
rape with 7 years old girl at palampur.

मासूम बच्ची को टॉफी का लालच देकर एक बुजुर्ग ने हैवानियत कर डाली। अपने घर बुलाकर इस व्यक्ति ने सात साल की मासूम का रेप कर दिया। बच्ची ने जब ये बात अपनी मां को बताई तो हर कोई हैरान रह गया।

विज्ञापन


मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा के पालमपुर इलाके का है। यहां उपमंडल के एक गांव में 75 साल के बुजुर्ग ने बच्ची से दुराचार कर दिया। पुलिस ने दुराचार का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इलाके के एक गांव में बुधवार शाम को 75 साल के बुजुर्ग ने सात बर्षीय बच्ची से दुराचार कर डाला।

टॉफी का दिया था लालच

rape with 7 years old girl at palampur.

पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग व्यक्ति ने बच्ची को टॉफी देने के बहाने अपने घर बुलाया था, लेकिन जब बच्ची उसके पास गई तो आरोपी ने उसके साथ दुराचार कर डाला। इसके बाद उसे डराया धमकाया भी।

सहमी बच्ची ने यह बात अपनी माता को बताई। जिस पर बच्ची के पिता ने पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ वीरवार को मामला दर्ज करवा दिया। डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दफा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बच्ची का मेडिकल करवा लिया गया है। दुराचार की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed