{"_id":"b348b1125275c70bd6746f3a88c711a8","slug":"rape-of-girl-in-the-name-of-marriage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर स्कूली छात्रा से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर स्कूली छात्रा से दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
Updated Sun, 01 Nov 2015 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा जिले के नूरपुर के अंतर्गत एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर स्कूली छात्रा से दुराचार करने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने अपनी सहेली के मौसेरे भाई के खिलाफ उसे बहला फुसला कर दुराचार करने की शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, पीड़िता ने अपने शिकायत पत्र में अपनी आयु 18 साल बताई है, लेकिन पुलिस को पीड़ित युवती की उम्र को लेकर संशय है, क्योंकि पीड़िता जमा दो कक्षा की छात्रा है। पुलिस को दिए बयान के अनुसार पीड़िता जमा दो कक्षा की छात्रा है और उसकी सहेली के मौसी का बेटा उसके गांव में अकसर आता-जाता रहता था।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक 19 सितंबर को आरोपी उसे शादी का झांसा देकर अपने घर ले गया, जहां उसने दुराचार किया। इसके बाद 29 अक्तूबर को जब पीड़िता अपनी सहेली के घर करवाचौथ का सामान देने गई थी, तो आरोपी ने दोबारा बहला-फुसला कर उसका शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन
इसके उपरांत पीड़िता ने सारी बात अपने परिजनों को बताई और शनिवार को पुलिस के समक्ष आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। उधर, डीएसपी महिन्द्र सिंह मंहास ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।