चाकू की नोक पर युवती से दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन में एक युवक ने युवती से चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को सोलन शहर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सोलन में एक निजी कंपनी में कार्यरत युवती ने शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि जिस मकान में वह किराये पर रहती है, वहां पर जुब्बल निवासी एक युवक पहुंच गया। युवक ने उसे कमरे में बंधक बना लिया और चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान युवक युवती का अश्लील वीडियो बनाता रहा और घटना को अंजाम देने के बाद युवती को कमरे में बंद कर फरार हो गया।
युवती काफी देर तक कमरे में बंद रही। बाद में उसने फोन के माध्यम से अपनी सहेलियों को घटना की सूचना दी। युवती को उसकी सहेलियों ने कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद युवती परिजनों के साथ मिलकर महिला पुलिस थाना पहुंची जहां आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
एएसपी शिव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला थाना में युवती ने मारपीट करने के बाद रेप और अश्लील वीडियो बनाने की शिकायत की है। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए आरोपी को सोलन से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।