फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rape case in Theog shimla Himachal Pradesh

महिला को तीन महीने बंधक बना हवस का शिकार बनाते रहे सरकारी कर्मचारी

Mon, 09 Apr 2018 01:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ठियोग (रामपुर बुशहर)
अमर उजाला ब्यूरो, ठियोग (रामपुर बुशहर) Updated Mon, 09 Apr 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
Rape case in Theog shimla Himachal Pradesh

दो सरकारी कर्मचारियों पर तीन माह तक महिला को बंधक बना दुराचार करने का आरोप लगा है। मामला हिमाचल के शिमला जिले के ठियोग की क्यारटू पंचायत का है। महिला सिरमौर जिले की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों आरोपी शादीशुदा हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। तीन महीने बाद महिला किसी तरह दोनों के चंगुल से भागी और थाने में मामला दर्ज कराया।

जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति के साथ यहां दिहाड़ी मजदूरी का काम करती थी। पीड़िता का पति काम के सिलसिले में सिरमौर लौट गया जिसके बाद यह घटना पेश आई।

विज्ञापन

किसी तरह पति तक पहुंची

Rape case in Theog shimla Himachal Pradesh

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो दरिंदो ने उसे तीन माह तक बंधक बनाकर एक कमरे में रखा और दुराचार करते रहे। महिला किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागी और अपने पति को आपबीती बताई। 

जिसके बाद थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। डीएसपी राम लाल बंसल ने बताया पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed