फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape case in sirmour Himachal.

इलाज के नाम पर दुराचार, मदरसे का प्रिंसिपल गिरफ्तार

Thu, 22 Oct 2015 09:22 PM IST
Updated Thu, 22 Oct 2015 09:22 PM IST
विज्ञापन
rape case in sirmour Himachal.

पांवटा (सिरमौर, हिमाचल) के तहत एक महिला की शिकायत पर मिश्रवाला स्थित कदारियां मदरसे के प्रिंसिपल को दुराचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद बुधवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर आरोपी को अस्पताल में भर्ती किया गया। वीरवार सुबह उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सौम्या ने बताया कि बुधवार को पांवटा थाने में एक महिला ने शिकायत की कि वह काफी समय से बीमार चल रही थी और अपना इलाज करवा रही थी। कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति ने अपना नाम प्रिंसिपल मदरसा कदारियां मिश्रवाला कबीरूदीन फरान बताया और उसके घर में आकर बीमारी ठीक करने का दावा किया।
विज्ञापन

कोर्ट ने आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर भेजा

rape case in sirmour Himachal.

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया बताया कि बीमारी ठीक करने के बहाने कबीरूदीन ने उसके साथ कई बार अश्लील हरकतें कीं और दुराचार भी किया। महिला का आरोप है कि आरोपी कबीरूदीन ने उसे बेइज्जत और जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस अधीक्षक सौम्या ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान पुलिस सख्ती पूछताछ करेगी। आरोपी पर इससे पहले भी दुराचार के आरोप लग चुक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed