खाकी में खलनायक, महिला कांस्टेबल से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाकी एक बार फिर शर्मसार हुई है। पुलिस विभाग में कार्यरत इस शख्स ने महिला कांस्टेबल को हवस का शिकार बना डाला। शादी का झांसा देकर एक कांस्टेबल महिला कांस्टेबल से दुराचार करता रहा। शादी के प्रस्ताव के बाद महिला पति से अलग हो गई थी, लेकिन कांस्टेबल अब शादी से मुकर गया।
महिला कांस्टेबल ने इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी कांस्टेबल मौजूदा समय में धर्मशाला में तैनात है। पति को छोड़कर प्रेमी के पास आई इस महिला कर्मचारी को धोखा मिला।
नजदीकियां बढ़ीं और परवान चढ़ गया प्यार
पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला कांस्टेबल और आरोपी कांस्टेबल साल 2011 में शिमला शहर के ही एक थाने में तैनात थे। यहां दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार परवान चढ़ गया। उस समय महिला कांस्टेबल की शादी हो चुकी थी। आरोपी कांस्टेबल कुंवारा था।
कांस्टेबल ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इसे महिला कांस्टेबल ने स्वीकार कर लिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद महिला अपने पति से अलग हो गई। इस दौरान आरोपी महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। जब महिला शादी की बात करती तो आरोपी उसे टाल जाता।
तबादला हुआ तो मेलजोल भी कम कर दिया
इसी बीच आरोपी का तबादला शिमला शहर से बाहर हो गया। उसने महिला के साथ मेलजोल कम कर दिया। मोबाइल पर भी कम बात करने लगा। बाद में शादी से साफ मना कर दिया। इस पर महिला कांस्टेबल महकमे के उच्च अधिकारियों के समक्ष पेश हुई। आरोपी को शिमला बुलाया गया और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन आरोपी शादी से मुकर गया।
अपने साथ इतना बड़ा धोखा होता देख महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। डीएसपी सिटी बलबीर जसवाल ने कहा कि महिला कांस्टेबल की शिकायत के आधार पर आरोपी कांस्टेबल पर दुराचार का केस दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।