फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rape case in Pinjore

एक मीटिंग में मुलाकात से हुई दोस्ती और फिर झांसा देकर दुष्कर्म

Thu, 02 Aug 2018 12:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिंजौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिंजौर Updated Thu, 02 Aug 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
Rape case in Pinjore

कंपनी में एक मीटिंग के दौरान युवक-युवती की मुलाकात होने के बाद मामला दोस्ती तक पहुंच गया। लेकिन दोस्ती शादी में बदलने से पहले ही युवक ने युवती को शादी झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और शादी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


मामला पिंजौर पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने पिंजौर निवासी आरोपी युवक रवि गोयल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए मामला बद्दी संबंधित थाने में भेज दिया, क्योंकि मामला बद्दी थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन


पिंजौर पुलिस को दी शिकायत में 25 वर्षीय शिकायतकर्ता युवती ने बताया कि वह मूलरूप से सिरसा की रहने वाली है और फिलहाल जीरकपुर में रह रही है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पिछले छह माह से चंडीगढ़ की एक कंपनी में काम कर रही थी। इस दौरान कंपनी में हुई एक मीटिंग में उसकी मुलाकात पिंजौर निवासी रवि गोयल से हुई। मीटिंग से शुरू हुई जान-पहचान कुछ समय बाद दोस्ती में बदल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

संबंध बनाए और फिर कर दिया मना

Rape case in Pinjore

आरोपी  रवि ने युवती को झांसे में लेते हुए उसके आगे शादी का प्रस्ताव रखा। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ दिनों के बाद आरोपी रवि ने उससे कहा कि वह शादी के संबंध में अपने घर पर बात करेगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि पिछले रविवार को आरोपी ने उससे कहा कि उसने अपने परिवार से बात कर ली है और इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता युवती को बद्दी आकर बात करने के लिए कहा।

युवती ने बताया कि शुक्रवार को रवि उसे हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित एक होटल में लेकर गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद आरोपी ने शादी करने से मना करते हुए कहा कि उसके परिजन शादी के लिए नहीं मान रहे।

शिकायतकर्ता युवती ने पुलिस के सामने गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया है इसलिए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पिंजौर थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा-376 के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला बद्दी से संबंधित थाने में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed