फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rampur kidnapping of girl student

छात्रा के अपहरण का प्रयास, आटो से छलांग लगाकर भागी

Tue, 29 Aug 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Tue, 29 Aug 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
rampur kidnapping of girl student
आटो चालक की तलाश में सीसीटीवी फुटेज की जांच करती पुलिस।

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर की छात्रा का स्कूल जाते समय अपहरण का प्रयास किया गया। आटो में बैठी छात्रा छलांग लगाकर भाग निकली और अपने स्कूल पहुंची। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी आटो चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


छात्रा नोगली से स्कूल के लिए आटो में बैठी थी। स्कूल पहुंचने पर छात्रा ने आटो चालक को आटो रोकने के लिए कहा लेकिन उसने एक नहीं सुनी। जब आटो नहीं रोका तो छात्रा ने पाट बंगला के पास छलांग लगा दी। भागकर वह स्कूल पहुंची और घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार आटो में चालक के अलावा दो और युवक भी सवार थे। ये युवक आटो चालक के जान पहचान वाले बताए जा रहे हैं। छात्रा आटो रोकने के लिए चिल्लाई तो इन युवकों ने भी कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आटो चालक ने चौधरी अड्डे, पुराना बस अड्डा और कॉलेज के पास आटो नहीं रोका तो छात्रा ने चलते आटो से छलांग लगी दी। जैसे तैसे छात्रा स्कूल पहुंची और मामला प्रिंसिपल के ध्यान में लाया। इसके बाद छात्रा के पिता को भी सूचना दी गई। मामले की शिकायत प्रिंसिपल ने रामपुर थाना को दी। छात्रा के पिता ने अपहरण का मामला दर्ज करवाया है।

आटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज
रामपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आटो चालक पर अपहरण का मामला दर्ज किया है। पोक्सो के तहत भी मामला दर्ज किया है। आरोपी आटो चालक की तलाश की जा रही है।


रामपुर आटो यूनियन के सदस्यों को थाना में तलब किया गया है। पुलिस नोगली में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। आटो चालकों की शिनाख्त परेड भी कराई गई परंतु पहचान नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed