फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ramlila troupe artists Beaten, 3 bullets fired in the air

रामलीला मंडली के कलाकारों से मारपीट, हवा में चलाईं 3 गोलियां

Fri, 30 Oct 2020 05:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुजानपुर (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, सुजानपुर (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Oct 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Ramlila troupe artists Beaten, 3 bullets fired in the air
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के हमीरपुर जिले के पनोह पंचायत के चौरी गांव में रामलीला समाप्त होने के बाद कुछ युवकों ने नाटक मंडली के साथ मारपीट कर बंदूक से हवा में तीन गोलियां चला दीं। मंडली का आरोप है कि युवकों ने शराब पीकर हुड़दंग मचाया और नाटक क्लब के सदस्यों के साथ मारपीट की। थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि रामनाटक क्लब चौरी के प्रधान ओंकार चंद ने पुलिस को सूचना दी कि वेद प्रकाश निवासी पटलांदर ने दो साथियों के साथ बुधवार रात को रामलीला मंचन समाप्त होने पर शराब पीकर हुड़दंग मचाया और कलाकारों से मारपीट की।

विज्ञापन


मारपीट के दौरान आरोपी ने बंदूक से हवा में तीन फायर किए। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर सुजानपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बंदूक को भी कब्जे में ले लिया है। अन्य दो युवकों की धरपकड़ जारी है। उधर, जिला पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि बंदूक से हवा में फायर करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जिस हथियार से हवा में फायर किए, पुलिस ने उसे भी अपने कब्जे में ले लिया है। भारतीय दंड संहिता और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed