{"_id":"3d0868f9d845f186bcde9224bef85c37","slug":"ragging-case-police-arrested-two-boys-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियंरिंग छात्र से रैगिंग करने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंजीनियंरिंग छात्र से रैगिंग करने वाले गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 02 Sep 2014 02:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के गौतम कॉलेज में रैगिंग के डर से इंजीनियरिंग के छात्र के आत्महत्या मामले में नामजद दोनों युवकों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों युवक नाबालिग हैं। एक मृतक छात्र का सहपाठी है तो दूसरा हमीरपुर के एक निजी स्कूल में जमा एक का छात्र है।
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार को दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एक युवक अपने रिश्तेदार के पास हमीरपुर में रहता है तथा दूसरे का घर हमीरपुर के रामनगर में बताया जा रहा है। पुलिस ने एक को उसके घर से तो दूसरे को रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
दोनों युवकों को मंगलवार को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस की अभी तक की पूछताछ में दोनों युवकों ने मृतक छात्र के साथ फोन पर कहासुनी की बात कुबूली है। पूछताछ में सामने आया है कि निजी स्कूल के छात्र ने किसी दूसरे के फोन से कॉल की थी।
विज्ञापन
उसी के साथ कहासुनी भी हुई थी। फोन कटने के बाद उसने अपने फोन से कॉल की थी। उस रात दोनों युवकों की मृतक युवक के रूममेट और पिता से भी बात हुई थी। युवकों ने मृतक के पिता के साथ भी बदसलूकी की थी।
मंगलवार को मृतक छात्र के पिता और रूममेट को भी थाना बुलाया गया है। दोनों युवकों से रूममेट और पिता के सामने पूछताछ होगी। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शमशेर सिंह का कहना है कि दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।