फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Property worth 42 lakh seized of the main accused of charas smuggling

चरस तस्करी के मुख्य आरोपी की 42 लाख की संपत्ति सीज

Mon, 14 Sep 2020 06:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Sep 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Property worth 42 lakh seized of the main accused of charas smuggling
42 लाख की संपत्ति को सीज किया

हिमाचल की कुल्लू पुलिस ने चरस तस्करी के मुख्य आरोपी की 42 लाख की संपत्ति को सीज किया है। आरोपी के बैंक खाते से 28 लाख का लेनदेन हुआ था। आरोपी बंजार में दर्जी की दुकान चलाता है। बावजूद इसके आरोपी ने 2018 में करीब 8.5 लाख रुपये में कार खरीदी जबकि मई 2019 में पटवार सर्किल चैहणी में 4 बीघा जमीन करीब 7.41 लाख रुपये में खरीदी है। आरोपी ने तीन मंजिला नया घर भी बनाया है।  पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि इतने कम समय में इतनी संपत्ति अर्जित करना व लाखों का लेनदेन आरोपी की आय के अनुरूप नहीं है।

विज्ञापन


आरोपी की 42 लाख की संपत्ति को सीज व फ्रीज किया गया है। अब तक एनडीपीएस के 10 मामलों में 16 आरोपियों की दो करोड़ 52 लाख रुपये की संपत्ति को जब्त किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार 13 जुलाई 2020 को बंजार पुलिस ने 4.766 किलो चरस के साथ आरोपी सुरेंद्र सिंह को पकड़ा था। बाद में पुलिस मुख्य सप्लायर आरोपी नोक सिंह निवासी दाडूधर पुजाली बंजार तक पहुंची। छानबीन में पता चला कि नोक सिंह दूरदराज गांव में अपनी मां, पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता है। बंजार में दर्जी की दुकान चलाता है। इसके परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी या प्राइवेट नौकरी में नहीं है। कोई बगीचा भी नहीं है। आय का कोई स्थायी साधन नहीं है। बावजूद इसके कम समय में लाखों रुपये की प्रॉपर्टी बना ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed