फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   professor bulgar comments on sikh guru, suspended

सिख धर्मगुरु पर प्रोफेसर की टिपण्णी से विवाद, सस्पेंड

Fri, 20 Jun 2014 02:24 PM IST
Updated Fri, 20 Jun 2014 02:24 PM IST
विज्ञापन
professor bulgar comments on sikh guru, suspended

फेसबुक पर सिख धर्मगुरु के बारे में अपशब्द लिखने वाले प्राइवेट यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ सदर पुलिस में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सिख समुदाय के लोगों के व्हट्स ऐप पर इस मैसेज के आने के बाद मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


वीरवार को गुरु सिंह सभा शिमला के अध्यक्ष जसविंद्र सिंह की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपी विपुल शर्मा को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।

फेसबुक चैट में लिखे थे अपशब्द

professor bulgar comments on sikh guru, suspended

आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर फेसबुक पर किसी अन्य व्यक्ति से चैट कर इन अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहा था। किसी ने इन अपशब्दों की तस्वीर लेकर व्हट्स ऐप पर जारी कर दिए। यह आगे से आगे जाता रहा। अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने आठ जून को फेसबुक पर अपने अकाउंट से यह अभद्र टिप्पणी की है।

मौजूदा समय में आरोपी की लोकेशन जम्मू बताई जा रही है। वह इन दिनों अवकाश पर हैं। उसने मोबाइल स्विच ऑफ कर रखा है। गुरुसिंह सभा के साथ आए प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि इस तरह की ओछी हरकत शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने की कोशिश है।

लिहाजा आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। प्रतिनिधिमंडल में शंकर सिंह, गुरदीप सिंह, अवतार सिंह, हरजीत सिंह, सेवा सिंह, इंद्रपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, सरदार जनक सिंह, अशोक कुकरेजा, नरेंद्र पाल सिंह, हरप्रीत सिंह इत्यादि शामिल थे।

आरोपी की धरपकड़ को विशेष टीम : एसपी

professor bulgar comments on sikh guru, suspended

पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने कहा कि मामला गंभीर है। शिकायत के आधार पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर दिया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए विशेष टीम का गठन किया जा रहा है।

उधर, बहारा यूनिवर्सिटी की पीआरओ ऋतु शाह ने कहा कि कंप्यूटर साइंस के असिस्टेंट प्रोफेसर विपुल शर्मा को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने सूचना मिलते ही यह कड़ा कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed