फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Proclaimed offender arrested in murder case at shimla

रिश्तेदार का कत्ल कर चार साल से था फरार, चरस के साथ गिरफ्तार

Tue, 23 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 23 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Proclaimed offender arrested in murder case at shimla

रिश्तेदार का कत्ल कर चार साल से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को शिमला पुलिस ने नशे के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। कांगड़ा में कत्ल करने के बाद यह शिमला में बीते करीब साढ़े तीन साल से अपनी पहचान छिपा कर रह रहा था। आरोपी यहां अपना नाम सुनील उर्फ सोनू बताता था। जबकि, इसका असली नाम वीरेंद्र कुमार उर्फ रवि (27) है।

विज्ञापन


यह कांगडा के अनोई का रहने वाला है। इसके खिलाफ कांगड़ा के ज्वाली थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज है। वारदात के बाद से यह फरार है। शिमला पुलिस की ओर से इस बारे में थाना ज्वाली को सूचना दे दी गई है। थाना छोटा शिमला के हैड कांस्टेबल हरीश गर्ग रात्रि गश्त पर निकले हुए थे।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े तीन बजे एक संदिग्ध संजौली की तरफ से आ रहा था। उससे जब रोक कर पूछा गया कि इतनी रात को कहां से आ रहा है तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। संदेह के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 34 ग्राम चरस और 90 गोलियां प्रतिबंधित दवाओें की मिली। उसे गिरफ्तार कर लिया गया और थाने पूछताछ के लिए लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में पहचान छिपा कर कई जगह किया काम

Proclaimed offender arrested in murder case at shimla

आरोपी ने अपना नाम सुनील उर्फ सोनू बताया स्थायी पता भी वेरिफिकेशन के दौरान गलत निकला जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने कहा कि उसका असल नाम वीरेंद्र कुमार उर्फ रवि है और वह कांगड़ा के अनोई का रहने वाला है। जब पुलिस ने संबंधित थाने से इसकी वेरिफिकेशन करवाई तो चौंकाने वाली जानकारी मिली।

ज्वाली पुलिस ने बताया कि हत्या के एक मामले में यह मुख्य आरोपी है और इसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर रखा है। आरोपी ने बताया कि उसने किसी बात को लेकर अपने रिश्तेदार का कत्ल कर दिया था और गिरफ्तार होने के डर से घर से भाग कर शिमला आ गया था।

आरोपी वीरेंद्र ने बताया कि उसने शिमला में कई जगह पहचान छिपा कर काम किया। कई ढाबों और दुकानों में काम किया। इसके अलावा कबाड़ की दुकान में भी काम किया। किसी ने भी उससे पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मांगे और न ही काम पर रखने से पहले

किसी ने उसकी पुलिस वेरिफिकेशन करवाई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि सभी से बार बार आग्रह किया जाता है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को काम पर रखने से पहले उसके बारे में पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं अगर ऐसा होता तो यह पहले ही पकड़ में आ जाता।

जांची जा रही आरोपी की हिस्ट्री: एसपी
एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि छोटा शिमला पुलिस ने इसे गश्त के दौरान मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने एक कत्ल भी किया है। इस बारे में ज्वाली थाने को सूचना दे दी गई है। आरोपी और कितने अपराधों में संलिप्त रहा है इसकी तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed