फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   private bus crush bike riders at una.

प्राइवेट बस ने कुचला बाइक सवार दंपति, एक की मौत

Thu, 20 Aug 2015 10:35 PM IST
Updated Thu, 20 Aug 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
private bus crush bike riders at una.

बाइक पर सवार होकर जा रहे दंपत्ति को एक प्राइवेट बस ने कुचल डाला। पति की मौके पर ही मौत हो गई। मामला ऊना का है। यहां संतोषगढ़-ऊना मार्ग पर होली पुल के नजदीक वीरवार दोपहर बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दंपति में से पति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक चालक के सिर के चिथड़े उड़ गए।

विज्ञापन


महिला को भी गंभीर चोटें आई हैं। संतोषगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान तारा सिंह (57) निवासी जगतपुर, तहसील बलाचौर, जिला नवांशहर, पंजाब के रूप में हुई है। वीरवार दोपहर लगभग सवा तीन बजे तारा सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर ऊना की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

टायर के नीचे आ गया बाइक सवार

private bus crush bike riders at una.

जैसे ही होली पुल के नजदीक संतोषगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एक निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे तारा सिंह और उसकी पत्नी सड़क पर गिर गए। तारा सिंह बस के टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तारा सिंह की पत्नी के सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। महिला को हरोली अस्पताल पहुंचाया गया।

तारा सिंह के मोबाइल से नंबर निकाल कर उसके परिजनों को सूचित किया। एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि बस चालक मौके से फरार हो गया है और पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि बस चालक की तलाश जारी है। मृतक के परिजन गंभीर रूप से घायल महिला को हरोली अस्पताल से नवांशहर ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed