फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prisoner flees police custody in shimla himachal pradesh

सजा के बाद जेल ले जाते चोर फरार, दो पुलिस कर्मी सस्पेंड

Sun, 09 Dec 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग/शिमला Updated Sun, 09 Dec 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
Prisoner flees police custody in shimla himachal pradesh

गाड़ियां चोरी करने के आरोप में दो साल की सजा मिलने के चंद घंटे बाद ही दोषी स्मार्ट पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मूलत: जुब्बल के रहने वाले दोषी अजय कुमार को शुक्रवार को जुब्बल अदालत में सजा सुनाई गई थी। जिला पुलिस ने इस मामले में दोषी को शिमला ला रहे दोनों कांस्टेबलों को सस्पेंड कर दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गाड़ी अजय कुमार को जुब्बल थाना पुलिस ने करीब डेढ़ महीने पहले पकड़ा था। इसने करीब 15 लाख रुपये की गाड़ी चोरी की थी। इसके खिलाफ चालान पेश करने के बाद शुक्रवार को जुब्बल कोर्ट में सुनवाई थी। वाहन चोरी में इसके भाई का हाथ भी था।
विज्ञापन


ऐसे में इसके भाई के साथ ही इसे पेशी के लिए कैथू से जुब्बल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार अजय ने चोरी की कई वारदातें कबूल ली थीं। कोर्ट ने आरोपियों को अलग-अलग मामलों में दो साल सजा की सुनाई। इसके बाद पुलिस के जवान बस में सवार होकर इन्हें वापस शिमला ला रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

छैला के पास चकमा देकर भागा आरोपी

Prisoner flees police custody in shimla himachal pradesh

छैला के पास आरोपी बस से शौच जाने के बहाने उतरा। दोनों जवान भी इसके साथ थे कि अचानक यह चकमा देकर फरार हो गया। दोनों जवानों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। देर रात तक आरोपी की तलाश जारी रही, लेकिन इसका कहीं कोई पता नहीं चला। शनिवार को विभाग ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दोनों जवानों को सस्पेंड कर दिया।

पुलिस ने अजय को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी है। शनिवार को टीमें बनाकर पुलिस के जवान छैला के साथ लगते इलाकों में दबिश देते रहे लेकिन देर शाम तक इसका पता नहीं चल पाया है। कार्यकारी पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह ने कहा कि नाकाबंदी की जा रही है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

मौज मस्ती के लिए चुराते थे गाड़ियां
पुलिस के अनुसार अजय मौज मस्ती के लिए गाड़ियां चुराता था। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। चोरी में इसका भाई भी साथ दे रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी गाड़ी चुराने के बाद इन्हें बेचता नहीं था बल्कि छोड़ देता था। हाल ही में रोहड़ू और मांदल से इसने गाड़ियां चुराई थीं। चोरी के बाद यह गायब रहता था लेकिन बाद में वापस अपने घर लौट आता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed