{"_id":"60ab3af8de5de8681950549a","slug":"pravasi-murder-in-una-haroli-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दराट से युवक की हत्या, घर की छत पर सो रही मां और बेटी पर भी हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दराट से युवक की हत्या, घर की छत पर सो रही मां और बेटी पर भी हमला
Mon, 24 May 2021 05:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हरोली (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, हरोली (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 24 May 2021 05:33 PM IST
सार
एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने हत्या के आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऊना जिले के लोअर बढेड़ा में प्रवासी व्यक्ति ने दराट से हमला कर बिहार के युवक की हत्या कर दी, जबकि बिहार के ही दो युवकों समेत स्थानीय निवासी एक 13 साल की लड़की और उसकी मां भी गंभीर घायल हैं। यह घटना रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे हुई। आरोपी ने गिरफ्तारी के समय भी पुलिस से धक्का-मुक्की की। अभी हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक की पहचान रणवीर (18) पुत्र विनोद शाह निवासी नारायणगढ़ जिला मध्यपुरी बिहार के रूप में हुई है। आरोपी शंकर (63) सेमारिया, जिला बेगुसराय बिहार का रहने वाला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
रणवीर, मनोज, रंजीत और निरंजन निवासी बिहार लोअर बढेड़ा में किराये के कमरे में रहते हैं। आरोपी शंकर बसाल स्थित झुग्गी में रहता है। रविवार देर रात को शंकर ने दराट से रणवीर, मनोज और रंजीत पर हमला कर दिया। इसमें रणवीर की मौत हो गई, जबकि मनोज और रंजीत घायल हो गए। निरंजन मौके से भाग गया। आरोपी ने उसका पीछा किया। इस बीच आरोपी निरंजन को ढूंढते शंकर स्थानीय निवासी व्यक्ति के घर की छत पहुंचा और वहां सो रही सीमा और उनकी 13 साल की बेटी अंजली पर भी दराट से वार कर दिया।
विज्ञापन
शोर मचने पर ग्रामीणों ने आरोपी को काबू कर पुलिस को बुलाया। घायलों को ऊना अस्पताल लाया गया। यहां रणबीर को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल अंजली को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गया दराट कब्जे में ले लिया है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने भी घटनास्थल का दौरा किया। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एसएचओ हरोली मनोज कौंडल ने बताया कि घायल प्रवासी अभी बयान देने की हालत में नहीं हैं। आरोपी और सुरक्षित बचे प्रवासी से बातचीत की जा रही है। डीएसपी हरोली अनिल मेहता ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन